Uttarakhand news: उत्तराखंड शासन ने किए आईपीएस के तबादले , इन तीन जिलों के बदले कप्तान
Dehradun News: उत्तराखंड शासन ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें तीन जिलों के पुलिस कप्तान बदल गए हैं।
बृहस्पतिवार देर रात पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया।विशेष सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने आदेश जारी किए।
इसके अनुसार, पौड़ी जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का तबादला पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को पौड़ी का एसएसपी बनाया गया है।
चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया है। उनकी जगह चमोली जिले के नए कप्तान सर्वेश पंवार होंगे। सर्वेश देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर थे।

IPS Transfer Uttarakhand
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


