Uttarakhand Corona Health bulletin: जिलेवार पढ़िए कोरोना के ताजा आंकड़े
Uttarakhand Corona Health Bulletin–20-03-2022
देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 12 नये मामले सामने आए है। वही दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।
रविवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 12 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.50 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।
जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 09 ,हरिद्वार से 0, नैनीताल जिले से 0, उधमसिंह नगर से 0 , पौडी से 02, टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0, अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 01 , चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 91954 मरीजों में से 88142 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 3210 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं , 272 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 330 है। इधर रिकवरी रेट 95.85 प्रतिशत पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें—
देश में पिछले 24 घंटे में आए 1761 नए मामले , 127 लोगों की गई जान
नई दिल्ली। रविवार 20 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़ जारी किया गया है उसके मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1761 नए मरीज सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। जबकि 3,196 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से वापस घर लौट गए हैं।
देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामले 26,240 हैं। जबकि अभी तक देश में 4,24,65,122 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। देश में अभी तक 1,81,21,11,675 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


