Uttarakhand Corona Health bulletin: जिलेवार पढ़िए कोरोना के ताजा आंकड़े
- Uttarakhand Corona Health Bulletin–14-03-2022
देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 27 नये मामले सामने आए है।

सोमवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 19 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 27 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 35 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.48 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।
जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 08 ,हरिद्वार से 02, नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 01 , पौडी से 03, टिहरी से 0, चंपावत से 05, पिथौरागढ़ से 0, अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 01, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 91837 मरीजों में से 88005 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 3208 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं , 271 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 373 है। इधर रिकवरी रेट 95.83 प्रतिशत पहुंच गया है।

- इसे भी पढ़ें—
देश में पिछले 24 घंटे में आए 2503 नए मामले , 12 लोगों की गई जान
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,503 मामले सामने आए, जबकि इससे पहले 13 मार्च को 3,116 नए मामले सामने आए थे, जबकि 12 मार्च को 3,614 नए मामले सामने आए थे।
आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.08 प्रतिशत रह गई है। जबकि रिकवरी दर 98.7 फीसदी पर पहुंच चुकी है।
पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की जान गई है जबकि 4,377 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। इसके अलावा सरकार ने पिछले दिनों हुई 15 मौतों के आंकड़ों को भी आज साझा किया है। वहीं यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.47 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 77.9 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 5,32,232 जांच की गई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


