Corona: देश में कोरोना की दूसरी लहर हुई विकराल, पढ़िए ताजा आंकड़े
अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे ,पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस का अब तक का सबसे बड़ा हमला-तीन लाख के करीब आए नए मामले
दो हजार से अधिक लोगों की मौत
नहीं दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बेकाबू होता जा रहा है हर दिन नए केसों के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे थे, मगर इस बार कोरोना से होने वाली मौतों ने भी अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं। इस तरह से महामारी की दूसरी लहर हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है।
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में मंगलवार को 2,94,115 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले। यह देश में एक दिन में मिल कुल नए संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। लगातार पांच दिनों से कोरोना से रिकॉर्डतोड़ मौतें दर्ज की जा रही हैं। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है।
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मौसम अपडेट: दो दिन की बारिश से पारा 7°C गिरा, जानिए अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान
Uttarakhand Crime तीरंदाजी कोच पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
देहरादून: मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा की, विभागों और डीएम को दिए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: निजी स्कूलों–बुक सेलरों के गठजोड़ पर प्रशासन सख्त, 46 स्कूलों को नोटिस
हल्द्वानी: शराब दुकानों पर छापा, ब्लेंडर्स प्राइड में ₹5 और मैजिक मोमेंट्स में ₹10 ज्यादा वसूली पकड़ी गई