Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: जनपद विकास के रोडमैप पर आयुक्त का जोर, अधिकारियों को सौंपे आवश्यक कार्यादेश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: जनपद विकास के रोडमैप पर आयुक्त का जोर, अधिकारियों को सौंपे आवश्यक कार्यादेश

Mohan Chandra Joshi November 28, 2025
ख़बर शेयर करें -

Champawat News- आयुक्त कुमाऊँ/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आज जिला सभागार चम्पावत में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व आयुक्त ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, पशुपालकों एवं उद्यान विभाग के लाभार्थियों से संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के लाभार्थी श्री हरीश चंद्र जोशी द्वारा उत्पादित शहद का स्वाद लेते हुए उसकी गुणवत्ता की सराहना की। वहीं, जनपद की प्रतिभाशाली कलाकार अपर्णा पनेरू की ऐपण कला को भी उन्होंने विशेष रूप से प्रशंसित किया। इसके उपरांत एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आयुक्त ने कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण किया।

नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुक्त द्वारा जिला सभागार में डिजिटल संकल्प लिया गया तथा डिजिटल हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

बैठक के दौरान अष्टम बोर्ड, जनपदीय नवाचार, मुख्यमंत्री घोषणाएँ, केंद्र-राज्य एवं जनपदीय व्यय, गोल्ज्यू कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर, तथा चम्पावत मास्टर प्लान 2041 सहित विविध विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय ध्वज स्थापना (मेन मार्केट), ग्रीन पार्क निर्माण, कुमाऊँनी शैली में घंटाघर निर्माण, तथा टनकपुर तिराहा सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्ताव आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नीट और यूकेएसएसएससी पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के निर्देश

आयुक्त ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति, लागत एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने आयुक्त को जनपद में चल रहे प्रमुख नवाचारों की जानकारी एक साथ प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में शिक्षा, तकनीक, आजीविका व पर्यटन को सुदृढ़ करने हेतु कई प्रभावी पहलें संचालित की जा रही हैं। इनमें पुराने जीर्ण-शीर्ण भवनों को आधुनिक ‘ज्ञान केंद्र’ के रूप में विकसित करना, ज्ञान सेतु के माध्यम से शिक्षा को तकनीक से जोड़ना, खनन न्यास निधि से संचालित लैब ऑन व्हील्स एवं कंप्यूटर ऑन व्हील्स द्वारा विज्ञान व डिजिटल शिक्षा को गाँव-गाँव तक पहुँचाना शामिल है।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी स्थापना कर प्रारंभिक शिक्षा को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। जनपद के मेधावी युवाओं को अवसर प्रदान करने हेतु पेस कोचिंग संस्था के सहयोग से IIT व मेडिकल की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं की आजीविका व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हिलान्स कैफ़े स्थापित किए गए हैं, जबकि पर्यटन आधारित रोजगार को गति देने हेतु जनपद में पैराग्लाइडिंग केंद्रों का विकास किया गया है।

आयुक्त दीपक रावत ने इन सभी नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चम्पावत द्वारा किए गए ये प्रयास अन्य जनपदों के लिए भी प्रेरणादायक व अनुकरणीय उदाहरण हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

आयुक्त ने SARRA, माननीय मुख्यमंत्री घोषणाएँ, स्वदेश दर्शन 2.0, गोल्ज्यू एवं शारदा कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशानुसार जनपद में सभी विकास कार्यों व नवाचारों को समयबद्धता, गुणवत्ता और प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कुमाऊँ कमिश्नर ने पंचेश्वर में पर्यटन संभावनाओं एवं स्थानीय मुद्दों की समीक्षा की

सेना की समस्याओं का हो तत्काल समाधान:- कमिश्नर।

चंपावत। आयुक्त कुमाऊँ/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज पंचेश्वर क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र में पर्यटन संभावनाओं एवं स्थानीय जनसमस्याओं की विस्तृत समीक्षा की।

आयुक्त के आगमन पर स्थानीय लोगों एवं प्रतिनिधियों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

दौरे के दौरान जिला पंचायत सदस्य रायकोट कुंवर अनीता प्रथोली ने आयुक्त को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एवं ज्ञापन सौंपा। इनमें मुख्य रूप से सड़क, पेयजल की समस्या तथा स्थानीय पुल की आवश्यकता,मेडिकल सुविधाओं का अभाव तथा जनमानस से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।

जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय जनता की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आयुक्त द्वारा लोगों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्यों को गति दी जाए एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार की जाएँ।

दौरे के दौरान कमिश्नर ने पंचेश्वर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

आयुक्त द्वारा पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) का भी दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनके कार्य, चुनौतियों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने जवानों के मनोबल, सुविधा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के दौरान कुमाऊँ कमिश्नर ने परिसर में पौधरोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस.खाती, उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, AC/CO ए. राजा तथा इंस्पेक्टर कमलेश्वर कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं SSB के जवान मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मसूरी में रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम। देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
सचिवालय में अधिकारियों के साथ कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
उत्तराखंड विज्ञान-नवाचार नीति-2026 जारी करते सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
उत्तराखंड में 11 और 12 जून को ऑरेंज-यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
देवप्रयाग–श्रीनगर मार्ग पर दुर्घटना के बाद SDRF टीम द्वारा खाई में रेस्क्यू कर घायल युवकों को बाहर निकालते हुए दृश्य। उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: देर रात 150 मीटर गहरी खाई में गिरे बुलेट सवार दो युवक, SDRF ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान

Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मसूरी में रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम। देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की

  • सचिवालय में अधिकारियों के साथ कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

  • उत्तराखंड विज्ञान-नवाचार नीति-2026 जारी करते सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को ऑरेंज-यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,389)
  • उधमसिंह नगर (1,275)
  • क्राइम (3,385)
  • खेल (353)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (294)
  • दुर्घटना (624)
  • देहरादून (10,672)
  • नैनीताल (6,290)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (954)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,021)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,118)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत देहरादून: मसूरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई कार; चार लोगों की मौत मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शुभकामना पत्र, 12 वर्षों के नेतृत्व और उपलब्धियों की सराहना की कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने की समीक्षा उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा उत्तराखंड विज्ञान-प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति-2026 जारी, AI और ड्रोन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11–12 जून को भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट