Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: बहनों को रक्षाबंधन पर सीएम धामी का तोहफा , महिला समूहों के लिए यह बड़ी घोषणाएं की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: बहनों को रक्षाबंधन पर सीएम धामी का तोहफा , महिला समूहों के लिए यह बड़ी घोषणाएं की

Mohan Chandra Joshi August 16, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चार जनपदों से आए प्रतिभागियों में से 10 सहायता समूह को रिवॉल्विंग फण्ड के रूप में 25-25 हजार रुपये, 10 समूह को सीआईएफ के रूप में 75-75 हजार रुपये एवं सीसीएल के रूप 1 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि के चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें हमारे सामाजिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है प्रदेश के विकास में हर कदम पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लक्ष्य लिया है कि 2025 तक अपनी डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे और यह लक्ष्य जब हमने लिया था, तब लगता था यह बड़ा लक्ष्य है पर आप लोगों ने अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य को बहुत पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 30 नवंबर से उन्होंने सभी जिलों में बहनों के बीच जाकर ’मातृशक्ति वंदन’ के कार्यक्रम किये। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और एक से बढ़कर एक उत्पाद हमारी बहनों द्वारा बनाये गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी श्री केदारनाथ में कहा था 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, उसे पूरा करने में हमारी बहनों महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज हमारी बहनें अपने सपनों को साकार कर रही हैं। वे अन्य बहनों को भी रोजगार प्रदान कर उन्हें भी सशक्त बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। 2022 में ’मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह योजना’ के अंतर्गत 84 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग किया गया, ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में करीब 25 करोड़ की छूट प्रदान की गई, 67 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह में 5 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया। 53 हजार से अधिक समूह को रिवॉल्विंग फण्ड, 37 हजार से अधिक समूह को सामूहिक निवेश नीति भी दी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समूह द्वारा उत्पादों को बनाने के बाद उनकी पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए 24 ग्रोथ सेन्टर की स्थापना की गई है। 13 जनपदों में नैनो पैकेजिंग यूनिट व 17 सरस सेंटर संचालित किये जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर उत्तरा आउटलेट भी स्थापित किये गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल जब प्रधानमंत्री देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने आए तो उन्होंने राज्य के ’हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड’ का शुभारंभ कराया गया। आज इस ब्रांड के उत्पादों की तेजी से मांग हो रही है। जल्द ही यहां एक सीईओ की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा उत्पादों की पैकेजिंग, और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपदों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं हेतु मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 2 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने। क्लस्टर स्तरीय संगठन के अंतर्गत महिलाओं की व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए 15 करोड़ 40 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान करने। लखपति दीदी बनाए जाने के उद्देश्य से जो रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर हैं आरबीआई के माध्यम से मार्केटिंग प्रोडक्ट, डेवलोपमेन्ट एंड क्वालिटी कंट्रोल सेन्टर हेतु अल्मोड़ा के हवालबाग व जनपद पौड़ी के कोटद्वार में स्थापित प्रत्येक सेंटर के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने। डिजिटल एमआईएस हेतु ई-बुक कीपरों हेतु प्रथम चरण में 140 मॉडल क्लस्टर के 500 ई-बुक कीपरों हेतु टैबलेट प्रदान करने के लिए 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने। राष्ट्रीय स्तर के राज्य में आयोजित होने वाले 2 सरस मेलों के लिए मैचिंग ग्रांट में प्रति मेला 11 लाख 12 हजार की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli: सीएम धामी की मौजूदगी में जनसंवाद शिविर, 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित; 1,737 आवेदनों का निस्तारण

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार मुहैया कराये जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 24 अगस्त, 2023 को रक्षाबन्धन त्योहार से ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का प्रारम्भ किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के अन्तर्गत महिलाओं द्वारा वर्तमान समय तक 95 ब्लॉकों में 1428 स्टाल लगाकर 318.98 लाख रू0 का विपणन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से राज्य में मई, 2022 में लखपति दीदी पहल की शुरूआत की गयी। जिसमें 1.50 लाख दीदीयों को वर्ष 2025 तक लखपति दीदी के रूप में तैयार किया जायेगा। ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि अब तक 1.05 लाख महिलाओं को इस पहल के तहत लखपति दीदी के रूप में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, सचिव राधिका झा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: बहनों को रक्षाबंधन पर सीएम धामी का तोहफा उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड महिला समूहों के लिए की यह बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट को दर्शाता मौसम विज्ञान केंद्र का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले 4 घंटे आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 4 घंटे आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हरिद्वार गैंगरेप मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट भवन की फाइल फोटो। Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हल्द्वानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
काशीपुर में बरसाती पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट को दर्शाता मौसम विज्ञान केंद्र का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले 4 घंटे आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 4 घंटे आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी

  • हरिद्वार गैंगरेप मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी

  • नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट भवन की फाइल फोटो। Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

  • हल्द्वानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं

  • काशीपुर में बरसाती पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने की घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,784)
  • उधमसिंह नगर (1,299)
  • क्राइम (3,437)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (668)
  • देहरादून (10,871)
  • नैनीताल (6,387)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,076)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,138)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (505)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (897)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: अगले 4 घंटे आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update: अगले 4 घंटे आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी Uttarakhand Crime: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, झुमके लूटकर फरार हुए आरोपी Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला Uttarakhand High Court: नैनीताल से गौलापार शिफ्टिंग का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं Nainital Voter List: नैनीताल में प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 सितंबर तक नाम जोड़ें और सुधार कराएं Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: बरसाती पानी बना काल, खाली प्लॉट में डूबने से दो मासूम दोस्तों की दर्दनाक मौत