Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री धामी का ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

मुख्यमंत्री धामी का ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में मुख्यमंत्री धामी ने औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
मुख्यमंत्री धामी ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं से बातचीत और निरीक्षण करते हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से फीडबैक लिया।

ख़बर शेयर करें -


श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

देहरादून, 03 जून 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से यात्रा का फीडबैक भी लिया।

श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए न करना पड़े इंतजार

मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के लिए की गई पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित किया जाए की श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार ना करना पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य जांच केंद्रों का निरीक्षण कर यात्रियों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देने को बात कही। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने ट्रांजिट कैंप में अतिरिक्त कुलर लगाने तथा पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संवाद किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का “अतिथि देवो भव:” की भावना के साथ स्वागत करें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

यात्रियों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में मौजूद श्रद्धालुओं से भी संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं ने पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, आवास एवं अन्य सुविधाओं को संतोषजनक बताया।

कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया तथा यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना और उन्हें सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार

ट्रांजिट कैंप में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण की भी सराहना

ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रामायण एवं महाभारत के प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रतीक्षा के दौरान उन्हें आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव हो रहा है। उत्तर प्रदेश से आई कामिनी ने कहा कि “वह गुरुवार से अपनी चार धाम यात्रा शुरू करेंगी। आज सुबह उन्होंने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। वह सुबह से ही ट्रांसिट कैंप में बैठी हैं, वहां कूलर, पंखे, पानी की पर्याप्त व्यवस्था है उन्होंने बताया साथ ही टीवी में रामायण चलने से उनका समय भी अच्छा बीत रहा है।”

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आए शुभम ने बताया कि “वो अपने 3 दोस्तों के साथ चार धाम यात्रा से वापस ऋषिकेश लौटे आए हैं, आज सुबह से ही वह ट्रांजिट कैंप में हैं। उन्होंने अपनी यात्रा शुरू भी ट्रांसिट कैंप से की थी, जहां उन्हें सुविधा इतनी अच्छे लगी की वह लौटते समय भी यहां ठहरने के लिए आए हैं”। मध्य प्रदेश से आए ओमप्रकाश ने बताया कि वह भी सुबह ही ट्रांजिट कैंप पहुंचे हैं और आगे की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने ट्रांजिट कैंप में ही अपना भोजन किया और स्वास्थ्य जांच करवाई। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की नीति आयोग के साथ बैठक, विकास-रोजगार पर मंथन

ट्रांजिट कैंप में लंगर सेवा के साथ स्थानीय उत्पादों को मिला बढ़ावा

ट्रांजिट कैंप परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर लंगर एवं नि:शुल्क भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है। एक ओर जहाँ स्वयंसेवकों द्वारा यात्रियों को भोजन की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंप परिसर में स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं स्वरोजगार से जुड़े सामान यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे जहां एक ओर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CharDhamYatra #Dehradun #GovernmentInspection #PushkarSinghDhami #Rishikesh #Shraddhalu #TransitCamp #UttarakhandNews #YatraManagement #YatraRegistration

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
UKPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और घने बादल Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
अल्मोड़ा में अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की आपात बैठक Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़क पर बहता पानी Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत

  • UKPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और घने बादल Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद

  • ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (628)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,346)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,497)
  • खेल (364)
  • चंपावत (992)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,166)
  • नैनीताल (6,501)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,179)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (518)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (929)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत Uttarakhand Weather: आज भारी बारिश का अलर्ट, 172 सड़कें बंद; 11 की मौत, कब मिलेगी राहत UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां UKPSC Exam Calendar: भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें महत्वपूर्ण तिथियां Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather: मानसून का रौद्र रूप जारी, नैनीताल में 158 मिमी बारिश; इन जिलों में कल स्कूल बंद Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश