Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Uttarakhand : चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi April 26, 2024
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिव यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाए।

चारधाम यात्रा में यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीजीपी को भी चारधाम यात्रा से पूर्व स्थलीय निरीक्षण के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा मार्ग पर जगह-जगह प्राइवेट हेल्थकेयर टेस्टिंग किट की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखण्ड का अच्छा संदेश देश और दुनिया तक जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्लास्टिक और कूड़ा प्रबंधन के लिए चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जाए।चारधाम यात्रा के लिए घोड़ा और खच्चर चालकों का वेरिफिकेशन कराया जाए। तथा सभी का पुलिस और आपराधिक रिकॉर्ड चेक कर लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी घोड़े और खच्चर चारधाम यात्रा में लगाये जाएं उनका स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही पंजीकरण किया जाए। घोड़े और खच्चरों के लिए गर्म पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्गों पर विद्युत, पेयजल और सड़कों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह बने शौचालयों को दुरस्त किया जाए एवं महिलाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी शालीनता एवं सहनशीलता का परिचय दें, यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता न हो। यात्रा ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर रहें। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक छह घंटे के बाद सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आराम दिया जाए। यात्रा में आने वाले वाहन चालकों के रहने और सोने की उचित व्यवस्था की जाए। यह भी प्रयास हो कि चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों में दो-दो वाहन चालकों की व्यवस्था हो। वाहनों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri News: श्रीनगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहें। श्रद्धालुओं को मौसम से संबंधित जानकारी, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी समय पर प्राप्त हो, इसके लिए श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं ससमय प्राप्त हो इसके लिए सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जाए। होटल, गेस्ट हाउस एवं होम स्टे में चारधाम यात्रा संबंधित निर्देशिका विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस निर्देशिका में चारधाम के साथ ही अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी भी विस्तृत रूप से दी जाए। 10 मई 2024 को श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे जबकि 12 मई 2024 को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। अभी तक चारधाम यात्रा के लिये 15 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा चुके है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस समय चारधाम यात्रा के साथ ही वनाग्नि को रोकना महत्वपूर्ण विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी

वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस समय चारधाम यात्रा के साथ ही वनाग्नि को रोकना महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी अलर्ट मोड पर रहें। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सूचना तंत्र और मजबूत किया जाए। क्विक रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाए। वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों का सहयोग लिया जाए।

बैठक में पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री  प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष  अजेन्द्र अजय, मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, डीजीपी  अभिनव कुमार, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय,  अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी एवं चारधाम यात्रा से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Chardham Yatra

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand : चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक uttarakhand braking Uttarakhand Chardham Yatra 2024 Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के जरिए शिक्षक भर्ती में धोखाधड़ी का प्रतीकात्मक दृश्य। Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर और जेसीबी से मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई। Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
सूचना विभाग में सेवानिवृत्ति पर रईस अहमद को सम्मानित करते महानिदेशक बंशीधर तिवारी। Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड परिवहन निगम की सड़क पर संचालित रोडवेज बस। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड क्रांति दल के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित 16 प्रत्याशियों की पहली सूची Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के जरिए शिक्षक भर्ती में धोखाधड़ी का प्रतीकात्मक दृश्य। Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

  • रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर और जेसीबी से मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई। Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़

  • सूचना विभाग में सेवानिवृत्ति पर रईस अहमद को सम्मानित करते महानिदेशक बंशीधर तिवारी। Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

  • उत्तराखंड परिवहन निगम की सड़क पर संचालित रोडवेज बस। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,974)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,577)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,474)
  • नैनीताल (6,641)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,244)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (667)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़ Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़ Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित