Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • CM धामी पहुंचे गंगोलीहाट, मां हाटकालिका के किए दर्शन.. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

CM धामी पहुंचे गंगोलीहाट, मां हाटकालिका के किए दर्शन.. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi August 26, 2024
ख़बर शेयर करें -

Pithoragarh News – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के अवसर पर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सबको सदैव मिलता रहे। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रेरणादाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिये गए गीता के उपदेश को आधार मानकर ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई नीतियां इसी भाव को दिखाती है कि विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरूत्थान के कार्य किए जा रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों का भी विकास हो रहा है। साथ ही भारत को पुनः परम वैभव की ओर ले जाने के प्रयास किए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली धारा 370 को समाप्त कर दिया गया है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाएं लोगों के जीवन को बदल रही है तथा प्रदेश सरकार ने भी उत्तराखण्ड के हित में कई निर्णय लिए है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ हाटकालिका मंदिर में माँ महाकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री महाकाली मंदिर परिसर में एक रुद्राक्ष का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर आम जनमानस को संदेश दिया कि सभी जनमानस अवश्य एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित अनेक घोषणा की जिसमें विकास खण्ड बेरीनाग के अंतर्गत चौड़मनिया – कीमतोली मोटर मार्ग पर सेतु निर्माण का कार्य ,राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट की चार दिवारी का निर्माण कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के मैदान का चौड़ीकरण तथा गंगोलीहाट में ट्रॉमा सेंटर बनाने, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भवन की मरम्मत किये जाने, न्याय पंचायत केंद्र पोखरी में स्थित विद्यालय को उच्चीकृत किये जाने, सरयू तथा रामगंगा के संगम स्थल पनार घाट का सौंदर्यीकरण किये जाने के साथ ही राजकीय महाविद्यालय गणाई में पुस्तकालय का निर्माण किये जाने की घोषणाएं की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर बन रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हमारी महिलाएं विश्वस्तरीय उत्पाद बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह पहाड़ की माता बहनों व नौजवानों को देखते हैं, तो उन्हें अपना बचपन याद आ जाता है। इस लिए सरकार द्वारा मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया , गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 70 लाख लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में वर्तमान तक 60 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े चार लाख गैस सिलेंडर वितरण किए गए हैं, वहीं मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मां हाटकालिका मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 6 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य चार मंदिरों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले परिवारों को 1 साल के अंदर तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाते हैं हाल ही में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता को जल्द लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है । जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून तथा दंगा रोधी कानून लाकर प्रदेश के जनमानस की सुरक्षा का कार्य किया गया है। गंगोलीहाट को नगर पालिका बनाया गया तथा गंगोलीहाट में बस अड्डे का निर्माण कार्य सुचारू रूप से गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले तीन सालों में 16 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने इसके बाद खंड विकास कार्यालय गंगोलीहाट के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में सम्मिलित होकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया तथा मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड के चारों धामों के दर्शन तथा 1700 फीट पर स्थित आदि कैलाश की यात्रा दर्शाती है कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड के प्रति कितना लगाव है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा भारत की विश्व में बढ़ती ताकत जीडीपी में ब्रिटेन को पीछे कर पांचवा स्थान प्राप्त करना तथा हाल ही में प्रधानमंत्री के यूक्रेन व रूस दौरे की भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने क्षेत्रीय जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र की अनेक जन-समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं एवं बच्चों के साथ झोड़ा नृत्य में प्रतिभाग भी किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी , पूर्व विधायक/प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मीना गंगोला, प्रदेश महामंत्री भाजपा अजय, पूर्व विधायक जिला प्रभारी मंत्री पिथौरागढ़ बलवंत भोर्याल ,निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका गंगोलीहाट जयश्री पाठक, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM धामी पहुंचे गंगोलीहाट Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मां हाटकालिका के किए दर्शन.. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी-लालकुआं में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
Uttarakhand Weekly Weather Update बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते हुए Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
Weekly Horoscope 5-11 October 2026 साप्ताहिक राशिफल और 12 राशियों का भविष्यफल Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग

Mohan Chandra Joshi October 5, 2026
लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी-लालकुआं में पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी

  • Uttarakhand Weekly Weather Update बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान के दौरान श्रमदान करते हुए Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

  • Weekly Horoscope 5-11 October 2026 साप्ताहिक राशिफल और 12 राशियों का भविष्यफल Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग

  • लालकुआं सड़क हादसे में मृतक आनंद पवार Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,667)
  • उधमसिंह नगर (1,342)
  • क्राइम (3,531)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (742)
  • देहरादून (11,332)
  • नैनीताल (6,574)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,217)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान Uttarakhand News: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारे में टेका मत्था; स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग Weekly Horoscope 5-11 October 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और रोजगार के बनेंगे योग Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत