Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं के लिए CM धामी की बड़ी पहल, केंद्र के समक्ष रखीं अहम मांगें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं के लिए CM धामी की बड़ी पहल, केंद्र के समक्ष रखीं अहम मांगें

उत्तराखंड की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और भविष्य की विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के समक्ष अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने, जल विद्युत एवं पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं के लिए विशेष वित्तीय सहायता, BESS क्षमता विस्तार और पिटकुल की ADB सहायतित पारेषण परियोजना के लिए मूल 80:20 वित्तीय व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। केंद्रीय विद्युत मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से ऊर्जा परियोजनाओं और अतिरिक्त बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से ऊर्जा परियोजनाओं और अतिरिक्त बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात में मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त बिजली, जल विद्युत व पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं सहित पिटकुल की ADB पारेषण परियोजना पर विशेष वित्तीय सहयोग की मांग रखी; केंद्र ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली/ देहरादून‌, 19 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तथा पिटकुल की एडीबी (ADB) सहायतित पारेषण परियोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने में दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार एल-नीनो की संभावित परिस्थितियों, वर्षा में कमी तथा जलाशयों में कम जलागम के कारण आगामी महीनों में जल विद्युत उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वहीं चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत मांग में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने जुलाई 2026 की शेष अवधि के लिए 150 मेगावाट तथा अगस्त 2026 के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत केंद्रीय पूल से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला, कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर जल विद्युत परियोजनाओं के लिए विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में लगभग 10 गीगावाट पम्प्ड स्टोरेज क्षमता के विकास के लिए आगामी पांच वर्षों में 7,800 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता अथवा वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं और ग्रिड स्थिरता को देखते हुए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की स्वीकृत क्षमता 500 मेगावाट आवर से बढ़ाकर 665 मेगावाट आवर किए जाने तथा उसके अनुरूप वायबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, शव गड्ढे में दबाए; पुलिस जांच में जुटी

मुख्यमंत्री ने बैठक में पिटकुल की 3,638.26 करोड़ रुपये (US $425.78 मिलियन) लागत वाली एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना के विषय पर भी चर्चा की। उन्होंने अनुरोध किया कि इस परियोजना के लिए मूल 80:20 एडीबी ऋण एवं राज्यांश (ADB Loan : Counterpart Funding) की वित्तीय व्यवस्था को यथावत रखा जाए। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 2,910.61 करोड़ रुपये (US $340.62 मिलियन) का एडीबी ऋण प्रस्तावित है, जिसे उत्तराखण्ड जैसे विशेष श्रेणी के हिमालयी राज्य के लिए निर्धारित वित्तीय व्यवस्था के अनुरूप स्वीकृत किया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) द्वारा परियोजना को तकनीकी रूप से उपयुक्त माना गया है तथा विद्युत मंत्रालय ने भी एडीबी सहायता पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। हालांकि एडीबी हिस्सेदारी को 60 प्रतिशत तक सीमित करने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वित्तीय पैटर्न में परिवर्तन किया जाता है तो उत्तराखण्ड को विशेष श्रेणी राज्य के रूप में मिलने वाले वित्तीय लाभ प्रभावित होंगे। इसलिए मूल 80:20 वित्तीय व्यवस्था को बरकरार रखते हुए परियोजना को स्वीकृति प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Weather: भारी बारिश का असर, ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा; देहरादून–मसूरी मार्ग बंद

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने में उत्तराखण्ड की जल विद्युत क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का सकारात्मक सहयोग राज्य के ऊर्जा क्षेत्र, आधारभूत संरचना तथा सतत विकास को नई गति प्रदान करेगा।

केंद्रीय विद्युत मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BigNews #EnergySector #Hydropower #PowerProjects #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews

Related Stories

खटीमा के नौगवांनाथ गांव में वैदिक अनुष्ठान के दौरान 47 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी। Khatima News: खटीमा में 47 लोगों ने स्वेच्छा से अपनाया हिंदू धर्म, एक सप्ताह में 150 से अधिक लोगों की घर वापसी
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima News: खटीमा में 47 लोगों ने स्वेच्छा से अपनाया हिंदू धर्म, एक सप्ताह में 150 से अधिक लोगों की घर वापसी

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान देहरादून में हो रही तेज बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर बरकरार, आज नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर बरकरार, आज नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
लालकुआं में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा। Lalkuan News: दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर जनसंवाद, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

Lalkuan News: दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर जनसंवाद, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
हरिद्वार के शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य। Uttarakhand Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, शव गड्ढे में दबाए; पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, शव गड्ढे में दबाए; पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
नैनीताल में स्कूल खुलने के दौरान विद्यालय जाते छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक फोटो)। Nainital News: 21 जुलाई को खुलेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, अफवाहों पर प्रशासन की सख्त चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: 21 जुलाई को खुलेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, अफवाहों पर प्रशासन की सख्त चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
ऋषिकेश में लगातार बारिश के बाद बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर। Dehradun Weather: भारी बारिश का असर, ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा; देहरादून–मसूरी मार्ग बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun Weather: भारी बारिश का असर, ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा; देहरादून–मसूरी मार्ग बंद

Mohan Chandra Joshi July 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • खटीमा के नौगवांनाथ गांव में वैदिक अनुष्ठान के दौरान 47 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी। Khatima News: खटीमा में 47 लोगों ने स्वेच्छा से अपनाया हिंदू धर्म, एक सप्ताह में 150 से अधिक लोगों की घर वापसी
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Khatima News: खटीमा में 47 लोगों ने स्वेच्छा से अपनाया हिंदू धर्म, एक सप्ताह में 150 से अधिक लोगों की घर वापसी

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान देहरादून में हो रही तेज बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर बरकरार, आज नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर बरकरार, आज नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • लालकुआं में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा। Lalkuan News: दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर जनसंवाद, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    Lalkuan News: दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर जनसंवाद, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

  • हरिद्वार के शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य। Uttarakhand Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, शव गड्ढे में दबाए; पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, शव गड्ढे में दबाए; पुलिस जांच में जुटी

  • नैनीताल में स्कूल खुलने के दौरान विद्यालय जाते छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक फोटो)। Nainital News: 21 जुलाई को खुलेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, अफवाहों पर प्रशासन की सख्त चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital News: 21 जुलाई को खुलेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, अफवाहों पर प्रशासन की सख्त चेतावनी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (453)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,851)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,444)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (676)
  • देहरादून (10,903)
  • नैनीताल (6,403)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,092)
  • यात्रा (407)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (620)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (902)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Khatima News: खटीमा में 47 लोगों ने स्वेच्छा से अपनाया हिंदू धर्म, एक सप्ताह में 150 से अधिक लोगों की घर वापसी Khatima News: खटीमा में 47 लोगों ने स्वेच्छा से अपनाया हिंदू धर्म, एक सप्ताह में 150 से अधिक लोगों की घर वापसी Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर बरकरार, आज नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का जोर बरकरार, आज नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Lalkuan News: दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर जनसंवाद, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं Lalkuan News: दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर जनसंवाद, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं Uttarakhand Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, शव गड्ढे में दबाए; पुलिस जांच में जुटी Uttarakhand Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, शव गड्ढे में दबाए; पुलिस जांच में जुटी Nainital News: 21 जुलाई को खुलेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, अफवाहों पर प्रशासन की सख्त चेतावनी Nainital News: 21 जुलाई को खुलेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र, अफवाहों पर प्रशासन की सख्त चेतावनी