Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर देश के शीर्ष राज्यों में स्थान बनाया है।
Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का विमोचन करते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया।

ख़बर शेयर करें -

पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का लक्ष्य समय से पहले पूरा

देहरादून, 29 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, जो देश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का अपना प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व प्राप्त कर लिया है तथा निर्धारित संयंत्रों के लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड आज देश में शीर्ष राज्यों की श्रेणी में पहुँच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक मात्र दो वर्षों में राज्य ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि दर्ज की है। उत्तराखण्ड लगभग 290 मेगावाट क्षमता के रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल, ऊरेडा, क्षेत्रीय अधिकारियों तथा इस अभियान से जुड़े सभी विभागों एवं संस्थाओं के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता टीम उत्तराखण्ड की सामूहिक प्रतिबद्धता और समर्पण का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सौर कौथिग व्यापक जन-जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक एवं अधिकारियों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता का वातावरण तैयार किया है। उन्होंने CEEW की टीम के सहयोग एवं उल्लेखनीय योगदान की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र स्थापित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का सक्रिय भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से आम नागरिकों के विद्युत व्यय में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के समक्ष एक प्रेरणादायक एवं आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, CEEW के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुणाभ घोष, पिटकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जी. एस बुदियाल एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: CEEW Green Energy Uttarakhand PM Surya Ghar Yojana Pushkar Singh Dhami Renewable Energy Solar Awareness Booklet Solar Energy UPCL UREDA Uttarakhand News

Related Stories

पेंशनर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन करते हुए। उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट और उनके परिवार से मुलाकात करते हुए। देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच बादलों से घिरा मौसम। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग और राहत-बचाव कार्य। उधम सिंह नगर: गैस सिलेंडर लीकेज से हादसा, महिला समेत चार लोग झुलसे
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

उधम सिंह नगर: गैस सिलेंडर लीकेज से हादसा, महिला समेत चार लोग झुलसे

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
उत्तराखंड में खराब मौसम के दौरान काले बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्श बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पेंशनर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन करते हुए। उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट और उनके परिवार से मुलाकात करते हुए। देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का विमोचन करते हुए। उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन

  • देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच बादलों से घिरा मौसम। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट

  • उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग और राहत-बचाव कार्य। उधम सिंह नगर: गैस सिलेंडर लीकेज से हादसा, महिला समेत चार लोग झुलसे
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    उधम सिंह नगर: गैस सिलेंडर लीकेज से हादसा, महिला समेत चार लोग झुलसे

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (600)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,216)
  • उधमसिंह नगर (1,271)
  • क्राइम (3,372)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (595)
  • देहरादून (10,592)
  • नैनीताल (6,257)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (996)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन उत्तराखंड सौर ऊर्जा में बना देश का मॉडल, सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट उधम सिंह नगर: गैस सिलेंडर लीकेज से हादसा, महिला समेत चार लोग झुलसे उधम सिंह नगर: गैस सिलेंडर लीकेज से हादसा, महिला समेत चार लोग झुलसे