Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • संस्कृति
  • हरिद्वार

हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण करते हुए कहा कि धर्मशालाएं सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कुंभ 2027 की तैयारियों और उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला।
Mohan Chandra Joshi May 24, 2026
हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी बोले — सनातन संस्कृति, सेवा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही धर्मशालाएं

हरिद्वार, 24 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा इस अवसर पर आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा तथा देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों में सेवाएं देकर समाज के वीर सपूत राष्ट्र की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बना रहे हैं। उन्होंने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण और मानव कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री आनंद धर्मशाला सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना का सजीव प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार भारत की आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार है, जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु माँ गंगा की गोद में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण पुण्य और सराहनीय कार्य है तथा यह आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले हरिद्वार कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि घाटों के पुनरुद्धार, सड़क व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात और मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, ताकि हर श्रद्धालु को सुव्यवस्थित और सुरक्षित अनुभव प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम पुनर्विकास, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी केदारखंड एवं मानसखंड क्षेत्रों के प्राचीन मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, सनातन मूल्यों और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उन्होंने इसे मातृशक्ति के सम्मान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थलों पर ही धार्मिक आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार पतित पावनी माँ गंगा करोड़ों श्रद्धालुओं को आस्था, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं, उसी प्रकार श्री आनंद धर्मशाला भी आने वाले समय में श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों और समाज के लिए सेवा, सहयोग और सुविधा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।
इस अवसर पर हरी चेतना नन्द महाराज महामंडलेश्वर, कैलाश विजयवर्गीय मंत्री नागरिक प्रशासन मध्य प्रदेश, विनय रोहिला उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन, विशाल पटेल पूर्व विधायक देपालपुर इन्दौर, संतोष पटेल, उपाध्यक्ष आनंद ट्रस्ट धर्मशाला, आशाराम सिसोदिया अध्यक्ष महाकालीका ट्रस्ट इन्दौर, सीताराम पटेल अध्यक्ष देवास छात्रावास, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर, पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, योगेश मेहरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रस्टी एवं श्रद्धालू मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Anand Dharamshala Trust Haridwar News Kumbh 2027 Pushkar Singh Dhami Uttarakhand News चारधाम यात्रा मुख्यमंत्री धामी सनातन संस्कृति

Related Stories

चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पाण्डे सीएचसी कांडा का निरीक्षण करते हुए Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य

Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
देहरादून में आईटी पार्क जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
नारी निकेतन में संवासिनियों और बालिकाओं को हेयर ग्रूमिंग व पर्सनल केयर प्रशिक्षण Dehradun News: नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग-पर्सनल केयर क्लास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग-पर्सनल केयर क्लास

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार पूर्णागिरि रोपवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

  • बागेश्वर में डीएम अपूर्वा पाण्डे सीएचसी कांडा का निरीक्षण करते हुए Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • स्वास्थ्य

    Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल भीमताल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश

  • कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण करते रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा

  • हरिद्वार में संत समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता
    • अध्यात्म

    Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,220)
  • उधमसिंह नगर (1,323)
  • क्राइम (3,482)
  • खेल (361)
  • चंपावत (980)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (711)
  • देहरादून (11,105)
  • नैनीताल (6,476)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,155)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,154)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (920)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश Bageshwar News: CHC कांडा में DM का निरीक्षण, दवाओं के स्टॉक से सफाई तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश Nainital: DM का बड़ा एक्शन, CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती; 31 अक्टूबर तक बजट खर्च करने के निर्देश Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा Rudraprayag: कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, DM ने पैदल मार्ग और सुविधाओं का लिया जायजा Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता