मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर और काशीपुर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊजी के निधन पर जताया गहरा दुःख
रामनगर/काशीपुर, 24 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर उनकी धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर के जैतपुर घोषी पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊजी सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार और पूरा समाज शोक संतप्त परिवारों के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दोनों दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


