Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री बोले : सामूहिक सहभागिता से दूर होगी बेरोजगारी की समस्या
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री बोले : सामूहिक सहभागिता से दूर होगी बेरोजगारी की समस्या

Mohan Chandra Joshi August 28, 2021
ख़बर शेयर करें -

सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर होगा सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

– विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना है सरकार का लक्ष्य

देहरादून। समग्र विकास के लिए ‘सतत विकास लक्ष्य’ पर सदन में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के अभियान पर चल रही है। इसके लिए सरकार ने तीन बिंदु निर्धारित किये हैं जो सरलीकरण, समाधान और निस्तारण हैं। सतत विकास लक्ष्य पर सदन में स्वस्थ परिचर्चा करवाने के लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिचर्चा में भाग लेने के लिए सदस्यों में काफी उत्साह दिखा। उनकी ओर से कई महत्त्वपूर्ण सुझाव मिले जिन्हें सरकार भविष्य में अमल में लाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार यह देखने में आता है कि सरकारी प्रक्रिया जटिल होने से जनहित के काम प्रभावित हो जाते हैं। पत्रावलियां अनावश्यक रूप से सिस्टम में घूमती रहती हैं। आगे ऐसा न हो इसके लिए जनहित और विकास से जुड़े मामलों में प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। उसके बाद उनका समाधान ढूंढा जायेगा और फिर तत्काल उसका निस्तारण किया जायेगा। इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि जो अधिकारी जिस काम के लिए है वो अपने स्तर से ही उसे पूरा करे, इसके लिए उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। किसी भी कीमत पर प्रकरणों को लंबित नहीं रहने दिया जायेगा। सरकार का ‘नो पेंडेंसी’ पर फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और दिशानिर्देशन में हमारे देश ने कोरोना के खिलाफ मजबूती से जंग लड़ी। इस चुनौती से लड़ते वक्त देश कई मामलों में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा। पीपीई किट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और मास्क व तमाम जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण में हमने लंबी लकीर खींची है। देश में दुनिया का सबसे बड़ा वेक्सिनेशन अभियान चल रहा है। उत्तराखण्ड में भी यह अभियान सफलतापूर्वक लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी से इस संबंध में मैंने आग्रह किया था तो उसके बाद उत्तराखण्ड को इस माह अब तक 20 लाख टीके मिल चुके हैं। जबकि पहले हमको 5–6 लाख टीके प्रति माह मिलते थे। इस गति से हम आगामी दिसंबर माह तक पूरे राज्य में टीकाकरण अभियान को 100 फीसद पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजना के तहत लंबे समय से करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाया जा रहा है। सरकार की यह उपलब्धि तब है कि जब कुछ पड़ोसी देश सीमा पर अशांति फैलाने के असफल प्रयास जारी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

–––
सामूहिक सहभागिता से दूर होगी बेरोजगारी की समस्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की तरफ से वर्तमान में लगभग 22 हजार से ज़्यादा सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या सामूहिक सहभागिता से ही हल हो सकेगी जिसके लिए हमें स्वरोजगार की तरफ भी रुख करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार के लिए बहुत सी योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं लिहाजा युवाओं को इसके लिए प्रोत्साहित करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

दून- दिल्ली एलिवेटेड रोड के लिए 12000 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग समेत तमाम सड़कों का कार्य प्रदेश में तेजी से चल रहा है। देहरादून से दिल्ली की दूरी आने वाले समय में महज 2 घंटे में पूरी हो जाएगी, इसके लिए एलिवेटेड रोड बनकर तैयार हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए 12000 करोड़ रुपए की स्वीकृति हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात कम होने के बाद आगामी 15 सितंबर से प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।सड़कों की मरम्मत के लिए अधिकारियों को पहले ही DPR तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।

बदरीनाथ धाम के लिए 250 करोड़ की व्यवस्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के विकास को लेकर हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में कहा कि केदारपुरी में पुनर्निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम के लिए 250 करोड़ रुपए सीएसआर के माध्यम से प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम का निर्माण कार्य सबसे दक्ष निर्माण एजेंसी को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

पूरे होंगे सभी कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार द्वारा जो घोषणाएं की गई हैं उनका शिलान्यास भी किया जाएगा और समय व तरीके से वह काम पूरे भी होंगे। उन्होंने कहा कि जो भी घोषणाएं सरकार के स्तर पर की जा रही हैं उनका लोकार्पण जल्द से जल्द किया जाए सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

करोड़ों के पेकेज से दी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कई लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। राज्य सरकार ने पर्यटन, परिवहन कारोबार से जुड़े व्यवसायों को 200 करोड़, आजीविका मिशन व महिला स्वयं सहायता समूहों को 118 करोड़ के आर्थिक पैकेज जारी कर राहत पहुंचाई है। समूह ख व ग की नौकरियों के आवेदन के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News मुख्यमंत्री उत्तराखंड मुख्यमंत्री बोले : सामूहिक सहभागिता से दूर होगी बेरोजगारी की समस्या सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

  • हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

  • देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

  • देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,615)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,305)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश