Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश के सभी 40 फारेस्ट डिवीजनों में फलदार पौधों का होगा रोपण- मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

प्रदेश के सभी 40 फारेस्ट डिवीजनों में फलदार पौधों का होगा रोपण- मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi July 6, 2025
ख़बर शेयर करें -

वन्य जीव संघर्ष को कम करने हेतु इस मानसून काल में प्रदेश के सभी 40 फारेस्ट डिवीजनों में फलदार पौधों का होगा रोपण- मुख्यमंत्री धामी।

फाटो जोन इस बार से मानसून में भी (12 महीने) खुलेगा, पर्यटक ले पाएंगे वाइल्ड लाइफ का आनंद -मुख्यमंत्री

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर में जंगल सफारी

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जिम कॉर्बेट पार्क में किया फलदार पौधे का रोपण

जिम कॉर्बेट रिजर्व एक विख्यात स्थान है यहां अनेक वाइल्ड लाइफ,जैव विविधता है इसका संरक्षण एवं संवर्धन महत्वपूर्ण है यहां अपार संख्या में पर्यटक आते हैं इससे अत्यधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है।

Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के रामनगर भ्रमण के दौरान रविवार को जिम कॉर्बेट रिजर्व के ढेला,फाटो रेंज का भ्रमण करने के पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माँ श्रीमती बिशना देवी के नाम पार्क के भीतर एक फलदार पौध का रोपण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम कॉर्बेट रिजर्व विश्व प्रसिद्ध एक स्थान है, यह जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इसका संरक्षण व सवर्धन महत्वपूर्ण है इस दिशा में निरंतर कार्य गतिमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है इस चुनौती को दूर करने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहे है, इस मानसून काल में प्रदेश के सभी 40 फॉरेस्ट डिविजनों में फलदार पौधे रोपित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। इस मानसून काल में इन सभी डिवीजनों में विभिन्न फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे ताकि वन्य जीव जंतुओं को जंगल से बाहर न आना पड़े उन्हें जंगल में उनका भोजन मिले जिससे मानव जीव संघर्ष भी कम होंगे।
उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान जो माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा देशवासियों के लिए किए एक आह्वान करते हुए प्रारम्भ किया गया है उसका जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत इस मानसून में राज्य में जंगलों में फलदार पौध लगाए जाएंगे। इस हेतु उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वह इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधों का रोपण कर सहयोग दें।
अपने रामनगर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने यहॉ स्थित रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया जहां वर्तमानमें 11 टाइगर तथा 13 लेपर्ड हैं। उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू सेंटर को और अधिक विकसित करने हेतु भारत सरकार स्तर पर प्रस्ताव भेज कर इस संबंध में अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने ढेला एवं फाटो रेंज का भ्रमण करने के उपरांत कहा कि यहॉ की प्राकृतिक सुंदरता व वाइल्ड लाइफ अपने आप में मनमोहन है, जो अपनी ओर बार बार यहॉ खींच लाती है। उन्होंने कहा कि फाटो रेंज को 12 महीने के लिए खोला जा रहा है ताकि यहां वर्ष भर पर्यटक आए, उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां 100 से अधिक जिप्सियों संचालित हो रही हैं जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक रोजगार का बेहतर माध्यम है गत वर्षों में यहां 25 करोड़ से अधिक धनराशि का रोजगार स्थानीय लोगों को मिला है उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां पर्यटन की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंग्लिंग, राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को सरकार द्वारा बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन के अनेक मार्ग और अधिक संख्या में खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस वर्ष से शीतकालीन यात्रा भी प्रारंभ की गई जिसमें माननीय प्रधानमंत्री द्वारा इसे प्रोत्साहित किया गया इस हेतु उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में चार धाम सहित अन्य सभी धार्मिक, पर्यटन यात्राओं में इस बार पर्यटकों की अपार संख्या बड़ी है कैलाश मानसरोवर यात्रा भी प्रारंभ की गई है।राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना, एसपी प्रहलाद नारायण मीणा, निदेशक कॉर्बेट रिजर्व डॉ साकेत बडोला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
शराब के विवाद के बाद फायरिंग में युवक की मौत का प्रतीकात्मक चित्र Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
रेलवे और केनरा बैंक में 8,665 पदों पर सरकारी नौकरी भर्ती Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

  • शराब के विवाद के बाद फायरिंग में युवक की मौत का प्रतीकात्मक चित्र Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  • रेलवे और केनरा बैंक में 8,665 पदों पर सरकारी नौकरी भर्ती Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी

  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,636)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,525)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,319)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश