Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Char Dham Yatra : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी

Mohan Chandra Joshi May 29, 2024
ख़बर शेयर करें -

खाघ विभाग ने 325 दुकानों का किया निरीक्षण, 155 सैम्पल जांच को भेजे, 6 मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 03 अन्य के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मोबाइल टेस्टिंग वैन से जांचे 500 सैंपल, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी मोबाइल वैन चलाने की तैयारी

आम जनता के लिए ट्रोल फ्री नंबर 180018042 जारी, खाघ विभाग ने कार्बाइड युक्त फलों को लेकर भी शुरू किया अभियान, फलों के नमूने एकत्र कर उन्हें आवश्यक जांच के लिए भेजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष अभियान शुरू कर दिया गया था। यह अभियान वर्तमान में भी लगातार जारी है। उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यात्रा मार्गों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बेची जा रही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये हैं कि कि अभियान में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश नहीं की जायेगी। आयुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कोई भी दुकानदार मिलावटी सामान, खाद्य पदार्थ व फलों को नहीं बेच पाये इसका विशेष ध्यान रखा जाये। डॉ आर राजेश कुमार द्वारा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में अभियान चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

325 दुकानों का निरीक्षण, 155 नमूने जांच को भेजे गये
अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुक्रम में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर खास निगरानी रखी जा रही है। मिलावटी या एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम अब तक 325 दुकानों का निरीक्षण कर चुकी है। इसमें 155 नमूने संदिग्ध पाये गये जिनको जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मानको के अनुरूप नहीं आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि अभी तक हमने मिलावटी सामान व खाद्य पदार्थ बेचने वाले 6 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। 03 अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी मिलावटी सामान बेचने में कार्रवाई गतिमान है। आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी चारधाम यात्रा के दौरान विभाग ने अभियान चलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

मोबाइल टेस्टिंग वैन से लिये गये 500 सैंपल
अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि मोबाइल टेस्टिंग वैन की टीम ने पूरे यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों के साथ खाद्य पदार्थ की दुकानों का निरीक्षण कर नमूनों की जांच की। इस दौरान 500 से अधिक सैंपल लिये गये। इनमें किसी भी सैंपल में कोई मिलावट नहीं पाई गई। अपर आयुक्त ने बताया कि अभी मोबाइल टेस्टिंग वैन बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सैंपलों के जांच के लिए लगाई गई है। जल्द मोबाइल टेस्टिंग वैन को गंगोत्री-युमनोत्री यात्रा मार्ग पर भी सैंपलों की जांच के लिए भेजा जायेगा। अपर आयुक्त ने बताया कि मोबाइल वैन में नमूनों की जांच के लिए एक डिप्टी कमिशनर व एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात रहता है।

आईइसी के साथ मिलकर चलाया जागरूकता अभियान
अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही विभाग द्वारा आईइसी के साथ मिलकर मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया था। स्थानीय व्यापारियों, ढाबा संचालकों, फल विक्रेताओं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठकें कर पूरी गाइडलाइन से अवगत कराया गया। जिसके बाद काफी परिवर्तन यात्रा मार्गों पर देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

आम जनता के लिए ट्रोल फ्री नंबर
अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि आम जनता के लिए भी ट्रोल फ्री नंबर 180018042 जारी किया गया है। किसी भी व्यकित को किसी भी प्रकार के मिलावट या एक्सपायरी सामान बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो वह ट्रेाल फ्री नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

मिलावटी फलों को लेकर अभियान
अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि आयुक्त डॉ आर० राजेश कुमार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित कैल्शियम कार्बाइड युक्त फलों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। हमने विभिन्न फलों के नमूने एकत्र कर उन्हें आवश्यक जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अपर आयुक्त ने बताया कि फलांे को कार्बाेइड से पकाने तथा कलर करने की शिकायत मिलने पर गढ़वाल आयुक्त एफडीए डॉ आर एस रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा निरंजनपुर सब्जी मण्डी, नेहरु कौलोनी सब्जी मंडी, आराघर सब्जी मंडी तथा 6 नम्बर पुलिया सब्जी मण्डी का औचक निरीक्षण किया गया। टीम के द्वारा तरबूज, खरबूज, पतीता, आम, केला के 9 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये हैं। फलों जैसे आम, केले, पपीता आदि को पकाने हेतु प्रतिबंधित कार्बाेइड का प्रयोग करते नहीं पाया गया। मौके पर फलों को पकाने हेतु ऐथेलीन का प्रयोग करते पाया गया। फलो को सेथेलीन से पकाने हेतु भारतीय खाद्य सुरखा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्रमाणीकरण किया गया है। फलो में विशेषकर तरबूज, खरबूज आदि में कलर करते नहीं पाया गया। टीम में अभिहित अधिकारी मुख्यालय मनीष समाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दे०झ रमेश सिंह, मंडी उप निरीक्षण आदि थे। अपर आयुक्त ने बताया कि मिलावटी फलों को लेकर यह अभियान यात्रा मार्गों के साथ पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

विकासनगर/चकराता में नष्ट कराया गया एक्सपायरी डेट का सामान
अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि उपायुक्त मुख्यालय जी०सी० कण्डवाल के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा यात्रा मार्ग व पर्यटन स्थलों में अभियान चलाया जा रहा है। जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में यह अभियान जारी है। टीम द्वारा खाद्य पदार्थों के थोक विक्रेताओं, होटल, रेस्टोरेंट, रिजोर्ट आदि प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता तथा किचन, स्टोर का निरीक्षण किया गया। विकासनगर के बरोटीवाला, लांधा रोड़ में स्थित खाद्य निमाताओं/ फुटकर विक्रेताओं का खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्राविधानों के अन्तर्गत निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम द्वारा खाद्य तेल निर्माण ईकाई का भी औचक निरीक्षण कर लाइसेंस, लेबलिंग कंडिशन व भंडारण की जाँच की गई। साथ ही खास आपूर्ति कर रहे वाहनों को भी जांचा गया। इसके बाद टीम द्वारा हरिपुर, कालसी बाजार में आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कालसी स्थित डेली नीड्स स्टोर में एक्सपायरी डेट के मसालों, शीतल पेय के लगभग 50 पैकेट व बोतल को मौके पर नष्ट करवाया गया। साथ ही खाद्य कारोबारी को चेतावनी दी गई। टीम द्वारा पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पोरवा में लगभग आधा दर्जन रिर्जाट एंव होटल रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। कुछ जगहों पर खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया व किचन में साफ सफाई व्यवस्था नहीं पायी गई। जिसके लिए 04 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किये गये। टीम द्वारा चकराता बाजार में होलसेल/फुटकर वैर्कस/ रेस्टोरेंट आदि निरीक्षण किया गया। तथा 02 प्रतिष्ठान) से वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी द्वारा 02 नमुने जांच हेतु लिए गये। जिसे जाँच हेतु राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया। रिपोर्ट आने के पश्चात दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को खुले खाद्य सामग्री विशेषतः, पनीर, मसाले व खाद्य तेल प्रयोग में न लाये जाने व खाद्य सामाग्री के निर्माण में गुणवत्ता परख खाद्य सामाग्री लाने के सख्त निर्देश दिये गये। कार्यवाही टीम में उपायुक्त खाद्य मुख्यालय जीसी कण्डवाल, बरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकासनगर/चकराता संजय तिवारी एफडीए विजिलेंस से योगेन्द्र सिंह नेगी एंव संजय नेगी मौजूद रहे। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Char Dham Yatra : मुख्यमंत्री के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी CM uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड से बड़ी खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
आशारोड़ी क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स, मीडियन मार्कर और सोलर स्टड्स लगाए गए, नगर निगम की 92 सड़कों के लिए 46 अधिकारियों को जिम्मेदारी Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

  • देहरादून के रोजगार मेले में युवाओं की भागीदारी और रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी

  • देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स

  • आशारोड़ी क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स, मीडियन मार्कर और सोलर स्टड्स लगाए गए, नगर निगम की 92 सड़कों के लिए 46 अधिकारियों को जिम्मेदारी Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम

  • मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,623)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,312)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी Dehradun News: रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं का चयन, 19 को दुबई में नौकरी Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स Dehradun News: 1 अक्टूबर से खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस; 24 घंटे एक्टिव रहेगी टास्क फोर्स Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम Dehradun News: आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक 58 साइन बोर्ड, 3,000 मीटर से अधिक सड़क सुरक्षा इंतजाम Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ