Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Char Dham Yatra 2025: श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2025: श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Mohan Chandra Joshi February 25, 2025
ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, जल्द जारी होगी स्वास्थ्य एडवाइजरी, यात्रा मार्ग में 26 मेडिकल रेस्पॉन्स प्वाइंट्स और 50 स्क्रीनिंग पाइन्ट्स

श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को करना होगा स्वास्थ्य प्रोफाइल अपलोड- डॉ आर राजेश कुमार

स्वास्थ्य मित्रों की नियुक्ति, स्वास्थ्य महानिदेशालय में कंट्रोल रूम की स्थापना, होटल और ढाबों पर स्वास्थ्य सुरक्षा होगी तय- डॉ आर राजेश कुमार

देहरादून। राज्य सरकार आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औऱ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को समय पर पुख्ता इंतजाम करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. आर राजेश कुमार ने उत्तराखण्ड शासन में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में चारधाम यात्रा के स्वास्थ्य संबंधित इंतजामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न विभागों को अपनी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। सचिव ने यात्रा मार्ग पर मेडिकल रेस्पॉन्स प्वाइंट्स (एमआरपी) की संख्या बढ़ाने, स्क्रीनिंग पाइन्ट्स की संख्या में सुधार और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य रजिस्ट्रेशन के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य से संबंधित एडवाइजरी और आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को यात्रा की शुरुआत से पहले आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

एमआरपी और स्क्रीनिंग पाइन्ट्स का विस्तार
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा यात्रा मार्ग में कुल 26 मेडिकल रेस्पॉन्स प्वाइंट्स (एमआरपी) और 50 स्क्रीनिंग पाइन्ट्स की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, एमआरपी की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया। साथ ही, स्क्रीनिंग पाइन्ट्स के विस्तार के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की भूमिका
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की यात्रा हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों और मेडिकल अफसरों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा, उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया जाएगा, जिससे AIIMS की बजाय स्थानीय ट्रेनिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 451 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्वास्थ्य पोर्टल और रजिस्ट्रेशन
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को “स्वास्थ्य धाम पोर्टल” पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रोफाइल अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने RFID-Band और GIO Tracking सिस्टम के माध्यम से उच्च जोखिम वाले श्रद्धालुओं की ट्रैकिंग के लिए प्रस्ताव और कार्यप्रणाली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

वित्तीय और उपकरण वितरण
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा महानिदेशक को पर्यटन विभाग द्वारा केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए जारी की गई धनराशि की उपयोगिता प्रमाणपत्र (UC) शीघ्र उपलब्ध कराने और शेष धनराशि के अवमुक्ति के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, केदारनाथ में नवनिर्मित चिकित्सालय में पूर्व में आपूर्ति किए गए उपकरणों और फर्नीचर को तत्काल पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य एडवाइजरी और सूचनाएं
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा यात्रा मार्ग, बस स्टॉप, होटल और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य से संबंधित एडवाइजरी, निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण और मुख्य चिकित्साधिकारियों के संपर्क नंबर की सूचना देने के लिए फ्लेक्स और बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही, सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करते हुए जनपदों के जिलाधिकारियों से समन्वय कर इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

स्वास्थ्य मित्रों की नियुक्ति
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए स्वास्थ्य मित्रों की नियुक्ति की जाएगी, जो कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्य करेंगे।

कंट्रोल रूम की स्थापना
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए महा निदेशालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम यात्रा से जुड़ी सभी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करेगा और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान करेगा।

होटल और ढाबों पर स्वास्थ्य सुरक्षा
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा सभी होटल और ढाबों को श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी उपायों, एडवाइजरी और जीवन रक्षा के उपायों से संवेदनशील बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बैठक के समापन पर सभी अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में तत्पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी तैयारियाँ समय पर पूरी हो और यात्रा में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Char Dham Yatra Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चारधाम यात्रा देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दून विश्वविद्यालय में हिमालयी आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधन। Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार टनकपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए। Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
देवप्रयाग सड़क हादसे में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Tehri News: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दून विश्वविद्यालय में हिमालयी आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधन। Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

  • चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार टनकपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर

  • रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए। Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला

  • उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,777)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,012)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,385)
  • नैनीताल (6,597)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,227)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (658)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान? Uttarakhand News: उत्तराराखंड समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज, कब होगा तारीखों का ऐलान?