Chandrayaan 3: चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर खुशी से झूम उठे देशवासी , पीएम मोदी ने दी बधाई

Chandrayaan 3 Landing : देशवासियों के लिए गौरवशाली पर ,अंतरिक्ष जगत में इतिहास रच दिया है।
24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मिशन चंद्रयान- 3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिग कर ली है। चांद के साउथ पोल में लैंड करने वाला भारत पहला देश है। चांद की धरती पर जाने में सफलता हासिल करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। इंडियर स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन यानि इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक चार साल से इस मिशन में जुटे हुए थे।अब चंदा मामा दूर के नही रहे ,भारत के वैज्ञानिकों ने चांद की धरती पर चंद्रयान 3 को पहुंचाकर इस बात को साबित कर दिया है। चंद्रयान 3 की सफलता पर देश भर में खुशी का माहौल है।
खुशी से झूम उठा देश ,प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जहां देश भर में खुशी का माहौल है वहीं पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से इस मिशन में वर्चुअली जुड़े। पीएम ने देशवासियों को बधाई दी। भारत ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। भारत से पहले रूस, अमेरिका और चीन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने बाद देश के सभी नेताओं ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। उन्होंने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है।
इसरो के प्रमुख ने अपने सहयोगी वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दीं। उन्होंने कहा कि सबके सामर्थ्य से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंचा है और भारत ने इतिहास रचा है। बता दें कि भारत का मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है। यहां पर आज तक किसी भी देश ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने साउथ पोल पर तिरंगा लहराया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें