Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: वाईब्रेंट विलेज योजना से सीमांत क्षेत्र के 11 गांव अब पाएंगे विकास की नई पहचान
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: वाईब्रेंट विलेज योजना से सीमांत क्षेत्र के 11 गांव अब पाएंगे विकास की नई पहचान

Mohan Chandra Joshi July 3, 2025
ख़बर शेयर करें -

वाईब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के 11 गांवों की समीक्षा बैठक आयोजित

Champawat News- जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित सीमांत गांवों की प्रगति, आवश्यकताओं और आगामी विकास कार्यों की दिशा तय करने हेतु समीक्षा बैठक जिला सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के 11 चयनित सीमांत गांवों में किए जा रहे एवं प्रस्तावित कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक से पूर्व सभी 11 गांवों — पासम, मढुवा, तरकुली, आमनी, कालीगूंठ/पूर्णागिरि, तामली, पोलप, देवीपुरा, सैलानीगोठ, नायकगोठ एवं चूका — में जनपद स्तर से नामित 11 अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्टों के आधार पर प्रत्येक गांव की क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं को चिह्नित किया गया। साथ ही विभागीय समन्वय के माध्यम से कार्यों में दोहराव (डुप्लीकेसी ऑफ वर्क) समाप्त करने हेतु रणनीति तैयार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

बैठक में अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कार्ययोजना में शामिल किया गया। इनमें स्थानीय संसाधनों के उपयोग, युवाओं को गांवों में रोजगार से जोड़ने, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा हेतु स्थायी समाधान, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने, तथा जनसंवाद को मजबूत करने जैसे व्यावहारिक एवं दूरदर्शी सुझाव प्रमुख रहे।

बैठक में जिन प्रमुख विकास प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई उनमें चयनित गांवों में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवनों का निर्माण, संपर्क मार्गों का डामरीकरण एवं ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण, तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सोलर चैन लिंक फेंसिंग की स्थापना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, माइक्रो इरिगेशन प्रणाली के माध्यम से जल संसाधनों का दक्ष प्रबंधन कर कृषि उत्पादन को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। युवाओं एवं महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। प्रत्येक गांव में पुस्तकालय एवं डिजिटल संसाधन केंद्र की स्थापना कर शिक्षा व सूचना तक पहुंच सुलभ बनाई जाएगी। साथ ही, पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में सुदृढ़ किया जाएगा जैसे अन्य कार्यों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज योजना केवल बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रहकर गांवों को संपूर्ण, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें और जनभागीदारी को सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: कांवड़ मेले में SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, कांगड़ा घाट पर 7 श्रद्धालुओं की बचाई जान

इसके साथ ही, बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गांव के लिए विकास रूपरेखा तैयार की जाए, जिसमें भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से गांव की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाई जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी यसवंत खड़ायत, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस ईई पेयजल निगम वीके पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Champawat khabar Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

प्रदेश की विकास योजनाओं के लिए ₹150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उत्तराखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
ओहो रेडियो 89.2 FM के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
ग्रामीणों की फोन कॉल पर खैनूरी सड़क की स्थिति की जानकारी लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
उत्तराखंड में 9 अगस्त तक सक्रिय मानसून के बीच पहाड़ों पर छाए बादल और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 11,403 पदों पर निकली भर्ती। रोजगार समाचार: IBPS Clerk Recruitment 2026, 11,403 पदों पर आवेदन शुरू; ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: IBPS Clerk Recruitment 2026, 11,403 पदों पर आवेदन शुरू; ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • प्रदेश की विकास योजनाओं के लिए ₹150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर

  • विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उत्तराखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड

  • ओहो रेडियो 89.2 FM के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम

  • ग्रामीणों की फोन कॉल पर खैनूरी सड़क की स्थिति की जानकारी लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • देहरादून

    Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश

  • उत्तराखंड में 9 अगस्त तक सक्रिय मानसून के बीच पहाड़ों पर छाए बादल और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,991)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,457)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (683)
  • देहरादून (10,987)
  • नैनीताल (6,425)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,119)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (714)
  • रोजगार (511)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,365)
  • हरिद्वार (909)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट