Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat: सड़क सुरक्षा को लेकर DM सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मलबा हटाने और मार्ग सुचारु रखने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat: सड़क सुरक्षा को लेकर DM सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मलबा हटाने और मार्ग सुचारु रखने के निर्देश

चम्पावत में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क निर्माण, मरम्मत, मानसून के दौरान मार्गों की स्थिति और यातायात प्रवर्तन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एनएच, लोनिवि और पीएमजीएसवाई समेत कार्यदायी संस्थाओं को सड़कें सुचारु रखने, मलबा हटाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
चम्पावत में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते जिलाधिकारी मनीष कुमार

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सड़क सुरक्षा और मानसून तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

मानसून में मार्ग सुचारु रखने के लिए मशीनरी तैनात रखने के निर्देश, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर चलेगा प्रवर्तन अभियान

चम्पावत, 12 अगस्त 2026: सर्वोच्च न्यायालय एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़क सुरक्षा संबंधी दिए गए निर्देशों के क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्था, मानसून के दौरान मार्गों की स्थिति तथा सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कलवर्टों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा क्रिटिकल जोन को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। एनएच से संबंधित मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियमानुसार प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं को मानसून के दौरान मार्गों को हर समय सुचारु रखने के लिए पर्याप्त मशीनरी एवं संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सड़कों पर पड़े मलबे को कार्यदायी संस्थाएं तत्काल हटाकर उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। साथ ही आवश्यक स्थानों पर चेतावनी एवं साइन बोर्ड लगाने, गड्ढों की मरम्मत एवं पैचवर्क, सड़क किनारे झाड़ियों का कटान तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत

जिलाधिकारी ने बटनागाड़ क्षेत्र में एआरटीओ को चेतावनी बोर्ड लगाने तथा पुलिस विभाग को बाढ़ चौकी के माध्यम से क्षेत्र की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ एवं पुलिस विभाग को ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन एवं चालानी कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान संचालित करने को कहा।

बैठक में अतिक्रमण हटाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने टिफिनटॉप एवं संतोला क्षेत्र में सड़क सुधारीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा के दौरान उन्होंने आवश्यकता वाले स्थानों पर प्राथमिकता से सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण कराने तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। मानसून के दौरान मार्गों पर किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन; देखें टॉपर

बैठक में डीएफओ श्री ढिनो पुरुषोत्तमन, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता, एआरटीओ मनोज बगोरिया, पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल, अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी हाईवे की नियमित निगरानी, दुर्घटनाओं की रोकथाम पर रहेगा विशेष जोर

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार जनपद चम्पावत में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने तथा सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन के लिए जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में गठित जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, संबंधित क्षेत्र के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, संबंधित नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी तथा बीआरओ, एनएच, एनएचआईडीसीएल एवं राष्ट्रीय राजमार्ग/लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सदस्य नामित किया गया है। अधिशासी अभियंता, एनएच, लोक निर्माण विभाग को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार हाई सर्विलांस टीम में संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक/थानाध्यक्ष तथा परिवहन विभाग के संबंधित क्षेत्र के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी/प्रवर्तन अधिकारी को शामिल किया गया है। यह टीम राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा की नियमित निगरानी करेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली

हाई सर्विलांस टीम द्वारा विशेष रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, खतरनाक एवं लापरवाही से वाहन चलाने, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य मामलों की निगरानी की जाएगी। साथ ही हाईवे पर आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं सुधारात्मक कार्यों को चिह्नित कर संबंधित विभागों के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी समन्वय के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करना होगा।

जनपद में हाईवे सुरक्षा की यह नई व्यवस्था दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Champawat #ChampawatNews #DM #RoadSafety #UttarakhadNews

Related Stories

पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • यात्रा

Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

  • धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

  • नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

  • बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

  • जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,597)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,522)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (736)
  • देहरादून (11,297)
  • नैनीताल (6,558)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,211)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन  मतदान Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान