Champawat: नाबार्ड के सहयोग से महिलाओं को मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण, मूंज घास की फैंसी टोकरियां बनाना सीखा
बनबसा के बमनपुरी गांव में नाबार्ड सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल महिलाएं व अतिथि।
बनबसा के बमनपुरी गांव में 30 महिलाओं को 15 दिवसीय प्रशिक्षण, मार्केटिंग और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र स्थित ग्राम बमनपुरी में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रगतिशील संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं को मूंज घास से फैंसी टोकरियां बनाने और उनकी मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
समापन कार्यक्रम में नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक स्वाति कार्की ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं बेहतर कार्य करती हैं तो भविष्य में नाबार्ड द्वारा उनके उत्पादों की बिक्री के लिए रूरल मार्ट की व्यवस्था भी की जा सकती है। उन्होंने नाबार्ड की ग्रामीण विकास और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में जनपद चंपावत के लीड बैंक मैनेजर अमर सिंह ग्वाल ने महिलाओं को अपने स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए बैंकों से आसान किस्तों पर ऋण लेने और केंद्र व राज्य सरकार की रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
दीपक कांडपाल, शाखा प्रबंधक नैनीताल बैंक, ने कहा कि व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।
प्रगतिशील संस्था के निदेशक शशि कुमार सिंह रावत ने बताया कि प्रशिक्षण कुशल मास्टर ट्रेनर परविंदर राना द्वारा दिया गया। महिलाओं को शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया और संस्था आगे भी उन्हें मार्केटिंग से जोड़ने का कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मुन्नी देवी और ग्राम विकास अधिकारी रश्मि जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अमृता देवी, राजकुमारी, श्यामवती, चांदनी, लाजवंती, आरती देवी, जयंती देवी, राखी, लाली देवी समेत 30 महिलाओं ने भाग लिया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


