Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat News: मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, बोले- मॉडल जनपद बनाना है संकल्प
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, बोले- मॉडल जनपद बनाना है संकल्प

Champawat News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया और चंपावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प दोहराया।
Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
चंपावत में विकास योजनाओं के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में ₹123.79 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी।

ख़बर शेयर करें -

17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ; सिटी सेंटर का भूमि पूजन कर पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई रफ्तार देने का ऐलान।

चंपावत, 29 जून 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल ₹123.79 करोड़ की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹27.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹96 करोड़ की लागत से 9 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री ने ₹349.98 लाख की लागत से निर्मित जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों में जिम कॉर्बेट से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्य, सुधारीकरण कार्य किये जा रहे है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बस स्टेशन रोडवेज़ में निर्मित किये जा रहे सिटी सेन्टर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान मा.मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न मंदिरों के पुजारीगण, अर्धसैनिक बल, युवा वर्ग, जनप्रतिनिधि गण, व्यापार मंडल/ढाबा संचालकों, स्वच्छाग्रही, शिक्षकगण, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, टैक्सी यूनियन, बैंक कर्मी तथा बार एसोसिएशन, प्रबुद्धजनों, मीडियाकर्मियों समेत विभिन्न समूहों तथा लोगों से संवाद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन से संवरा अनुज पंत का भविष्य, IPS-IAS सफलता से बढ़ा नैनीताल पुलिस का गौरव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और चम्पावत आज शिक्षा, पर्यटन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, कृषि, व्यापार तथा रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि ऐसा चम्पावत विकसित करना है जहाँ युवाओं को अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को समृद्धि, व्यापारियों को नए अवसर तथा प्रत्येक नागरिक को विकास का समान लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि चम्पावत नगर में लगभग ₹62.33 करोड़ की लागत से आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सिटी सेंटर) का निर्माण किया जाएगा, जिससे पार्किंग की समस्या का समाधान होने के साथ स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी। साथ ही व्यापारिक भवनों के निर्माण, महिला प्रौद्योगिकी पार्क, आधुनिक पुस्तकालय, ज्ञान केन्द्र, ओपन जिम तथा युवाओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: दून यूनिवर्सिटी में CM धामी का युवाओं से आह्वान, बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने का संकल्प लें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगभग ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा लगभग ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्त कृषि महाविद्यालय, गौशालाओं का विकास तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र को आत्मसात करते हुए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत माँ पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर एवं माँ वाराही धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में लगभग ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक आईएसबीटी तथा लगभग ₹14 करोड़ की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं लोहाघाट में पर्यावरण मित्रों के लिए आवासीय भवन, बनबसा में सैनिक स्मारक एवं पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केन्द्र की स्थापना की दिशा में भी कार्य प्रगति पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएँ केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकसित चम्पावत की मजबूत नींव हैं। ये युवाओं के सपनों को नई उड़ान, महिलाओं को नई शक्ति, किसानों को समृद्धि, व्यापार को गति तथा पर्यटन को नई पहचान देने वाली योजनाएँ हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में चम्पावत समावेशी, संतुलित एवं सतत विकास का आदर्श मॉडल बनेगा और विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने सभी विकास परियोजनाओं के लिए जनपदवासियों को बधाई देते हुए विकास यात्रा में निरंतर जनसहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत चम्पावत आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम पांडे, श्रीमती हेमा जोशी, रोहित बिष्ट, मुकेश महराना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस.खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न जन प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Champawat #CMDhami #Development #JimCorbettTrail #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने मालिकाना हक की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री और डीएम का आभार जताया Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
हल्द्वानी में मोटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं से संवाद करते हुए Uttarakhand: CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- बदलती तकनीक के साथ ‘फ्यूचर रेडी’ बनें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- बदलती तकनीक के साथ ‘फ्यूचर रेडी’ बनें

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद

  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

  • दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने मालिकाना हक की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री और डीएम का आभार जताया Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार

  • हल्द्वानी में मोटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,114)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,469)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (693)
  • देहरादून (11,058)
  • नैनीताल (6,450)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,140)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार