Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: मुख्यमंत्री धामी ने सिखों के प्रमुख तीर्थ रीठा साहिब में जोड़ मेले का किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: मुख्यमंत्री धामी ने सिखों के प्रमुख तीर्थ रीठा साहिब में जोड़ मेले का किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi June 2, 2023
ख़बर शेयर करें -

Champawat News: चंपावत जनपद के लधियाघाटी रीठासाहिब में लधिया और रतिया नदी के संगम पर सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेले का शुक्रवार को गुरुग्रंथ साहिब पाठ की लड़ी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री के श्री रीठा साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं देश विदेश से आए तीर्थ यात्रियों द्वारा स्वागत किया और प्रबन्धक कमेटी द्वारा सरोफा भेंट किया गया। सीएम धामी ने श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा दरबार में मत्था टेक प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में श्री रीठा साहिब में आयोजित जोड़ मेले की सभी को बधाइयां देते हुए कहा की मेरी प्रार्थना है कि यह मेला आप सभी के जीवन में नव तरंग, नव उमंग और नवसृजन लेकर आए। साथ ही कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज मुख्य सेवक के रूप में रीठा साहिब जैसे पवित्र स्थल पर अरदास करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
सीएम ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में कहा गया है कि जितने बैसन साध जन, सो थान सुहन्दा अर्थात जहाँ महापुरुषों के चरण पड़ते हैं वह स्थान तीर्थ बन जाता है। बताया जाता है कि वर्ष 1501 में श्री गुरु नानक देव जी अपने शिष्य मरदाना के साथ रीठा साहिब आए तो इस दौरान उनकी मुलाकात सिद्ध मंडली महंत गुरु गोरखनाथ के शिष्य ढेरनाथ से हुई। जब गुरु नानक जी महाराज और ढेरनाथ के बीच लंबा संवाद चल रहा था, तभी शिष्य मरदाना को भूख लगी। जब भोजन ना मिला तो फिर निराश होकर श्री गुरु नानक देव के पास पहुंचा। गुरु नानक देव जी ने शिष्य के सामने रीठे के पेड़ को छूकर खाने का आदेश दिया। रीठा कड़वा होता जानकर भी मरदाना ने गुरु के आदेश का पालन करते हुए जैसे ही एक रीठे को खाया, रीठे के फल को मीठा पाया। तब से इस स्थान का नाम रीठा साहिब पड़ गया और तभी से यहां पर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में भी मीठा रीठा बांटा जाता है।

सीएम धामी ने कहा कि श्री रीठा साहिब ऐसा दिव्य स्थान है जहां गुरुनानक देव जी ने सत्संग कर कड़वे रीठे में मिठास भर कर दुनिया को प्रेम, सेवा व समर्पण का संदेश दिया था। जैसी अनुभूति आप सभी को कार सेवा के समय होती है, वैसी ही अनुभूति आज मुझे “जोड़ मेले” में आप सबके बीच उपस्थित होकर हो रही है। आज के इस पवित्र अवसर पर आप सभी लोगों के द्वारा मुझे दिया गया सम्मान मेरे लिए महज सम्मान नहीं, बल्कि हमारी सांझी संस्कृति के तेज, त्याग और तपस्या का प्रसाद है, यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि प्रदेश की समस्त जनता का सम्मान है। सीएम धामी ने कहा कि कहा कि मैं, आज इस सम्मान को, इस गौरव को गुरु नानक देव जी के चरणों में समर्पित करता हूँ। आज इस मंच से मैं गुरुनानक साहब जी के चरणों में नमन करते हुए नम्रतापूर्वक यही प्रार्थना करता हूँ कि मेरे भीतर का सेवाभाव दिनों दिन बढ़ता रहे और उनका आशीर्वाद ऐसे ही मुझ पर तथा मेरे प्रदेश की सवा करोड़ जनता पर बना रहे। साथ ही मैं मेले के आयोजन से जुड़े उस प्रत्येक व्यक्ति को बधाई देना चाहता हूं, जिनकी कड़ी मेहनत से इस मेले को आयोजित करने का प्रयोजन सफल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के मेले हमारी लोक संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का काम करते हैं। पहले जब संचार और परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, तो इन मेलों और त्यौहारों के द्वारा ही मित्रों और सगे- संबंधियों से मुलाकात संभव हो पाती थी। गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम ’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है। भलाई के मार्ग पर चलने के साथ-साथ करुणा, न्याय और समानता की भावना को प्रदर्शित करने वाली उनकी शिक्षाएं सारी मानव जाति का मार्गदर्शन करने वाली हैं। गुरू नानक देव जी के ‘नाम जपो, कीरत करो’ के संदेश में उनकी सभी शिक्षाओं का सार है। उनकी पवित्र शिक्षाएं समस्त मानवजाति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं तथा समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज के पवित्र उपदेश बंधुता और सौहार्द की भावना के साथ ही हमें जीवन को सकारात्मक रूप से जीने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को आत्मसम्मान पर आधारित जीवन जीने का बोध कराया है तथा भारतीय समाज और संस्कृति को एक नयी ऊर्जा और चेतना दी। उनका आध्यात्मिक दर्शन व्यक्ति को सेवा भाव के लिए प्रेरित करने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सेवा संकल्प अभियान में जिला प्रशासन की पहल, 1611 बुजुर्ग जुड़े वृद्धावस्था पेंशन से


सीएम ने कहा कि गुरू नानक देव जी की ऐसी पवित्र शिक्षाओं के प्रचार और प्रसार के लिए उत्तराखण्ड की धरती समर्पित है। देवभूमि उत्तराखण्ड की यह पवित्र धरती गुरु परम्परा की समृद्ध थाती है। गुरु नानक देव जी के इस चमत्कारिक शक्ति केन्द्र रीठा साहिब के अलावा गुरु गोविंद सिहं जी की दिव्य तपस्थली हेम कुंड साहिब, नानकमत्ता साहिब और गुरु परम्परा के अनेक पवित्र स्थल इस उत्तराखण्ड की धरती पर गुरु महाराज की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में स्थित इन पवित्र सिक्ख तीर्थ स्थानों पर मत्था टेकने की हर संगत की आस होती है।
सीएम ने कहा कि हिमालय सें स्थित गुरुओं के पावन द्वार हेम कुंड साहिब की यात्रा का संकल्प लेकर भी अनेक स्थानों से हर साल बड़ी संख्या में संगत हेमकुंड साहिब की यात्रा पर उत्तराखण्ड आती है। पहले हेमकुंड साहिब की यह यात्रा कठिन लगती थी पर अब पहाड़ों पर सड़कों के विस्तार हो जाने से सुविधाजनक हो गयी है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए प्रसन्न्ता का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हेमकुंड साहिब तक रोपवे का निर्माण किया जा रहा हैं। अब दुनियाभर से सिक्ख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन सुविधापूर्वक कर पायेंगे। यह मोदी जी के ही कुशल नेतृत्व का प्रतिफल है कि आज करतारपुर कॉरिडोर प्रारंभ करने जैसा कठिन कार्य पूर्ण हो पाया और सिख समाज की जो वर्षों पुरानी मुराद थी वो पूरी हो पाई। प्रधानमंत्री ने एक ओर जहां 26 दिसंबर को गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को याद करने के लिए पहली बार “वीर बाल दिवस’ मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। वहीं दूसरी ओर गुरू तेग बहादुर जी की जयंती पर सूर्यास्त के बाद लाल किले से जनता को संबोधित कर इतिहास रचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। आज हम सब इस पावन पर्व पर गुरुओं की पवित्र शिक्षाओं पर अटूट श्रद्धा और दृढ़ विश्वास के साथ पवित्र परम्पारओं को आगे बढाने का संकल्प लें। गुरु महाराज के बताये गये मार्ग पर न्यायपूर्ण, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें। हम प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे इस संकल्प की पूर्ति में आप सभी का सहयोग हमें इसी प्रकार मिलता रहेगा। उन्होंने गुरुघर में उपस्थित दिल्ली वाले कार सेवा प्रमुख, प्रातः स्मरणीय बाबा बचन देव, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, कई वर्षों से गुरुद्वारा की सेवा करते आ रहे अजीत पाल सिंह एवं सभी गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य, देश विदेश से आए श्री गुरु नानक नाम लेवा संगत के लोग एवं लधिया घाटी क्षेत्र की महान जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा रीठासाहिब में लधिया नदी में मोटर पुल के निर्माण की घोषणा की। गुरुद्वारा में मत्था टेकने के पश्चात मुख्यमंत्री ने उससे लगे गुरु गोरखनाथ मन्दिर में भी दर्शन कर आशिर्वाद लिया तथा प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इससे पूर्व जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को रखा। क्षेत्रवासियों ने रीठा साहिब में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ापिता का उच्चीकरण, धरसों खनोलिया मोटर मार्ग का डामरीकरण केड़ा इजर-कोडार मोटर मार्ग का निर्माण, पशु चिकित्सालय रीठा साहिब में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती, अटल आदर्श इंटर कॉलेज चौड़ा मेहता में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति जैसी अन्य समस्याएं रखी। इस अवसर पर कार सेवा प्रमुख बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेन्द्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, बाबा जसविंदर सिंह, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मुकेश कलखुड़िया, मोहित पाठक, गौरव पांडेय, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा सहित देश विदेश से आए श्रद्धालु, विभिन्न जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजीत पाल सिंह जी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat khabar Champawat News Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर चंपावत: मुख्यमंत्री धामी ने सिखों के प्रमुख तीर्थ रीठा साहिब में जोड़ मेले का किया शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के देहरादून में बारिश और घने बादलों का दृश्य Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचिंग आरोपी Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के देहरादून में बारिश और घने बादलों का दृश्य Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

  • नैनीताल एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय

  • हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचिंग आरोपी Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली

  • उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (291)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,687)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,535)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,341)
  • नैनीताल (6,580)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन