Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चमोली थराली आपदा: राहत -बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी, घायलों का हेली रेस्क्यू, सीएम धामी ले रहे पल पल की अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

चमोली थराली आपदा: राहत -बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी, घायलों का हेली रेस्क्यू, सीएम धामी ले रहे पल पल की अपडेट

Mohan Chandra Joshi August 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

चमोली। Uttrakhand Cloudburst in Tharali Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जनपद अंतर्गत थराली तहसील में शुक्रवार देर रात बादल फटन से भारी तबाही हुई है। क्षेत्र में काफी नुकसान होने की आशंका है। बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जनपद चमोली में अतिवृष्टि से थराली एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में मलबा आने के कारण कई भवन और वाहन इसकी चपेट में आ गए। एसडीआरफ की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए प्रभावित भवनों और वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।
थराली में आई आपदा के बाद प्रशासन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में लगे हुए है। प्रशासन द्वारा तहसील परिसर, कुलसारी पॉलिटेक्निक आदि सुरक्षित स्थानों पर लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। वाहनों से प्रभावित लोगों को अलग- अलग स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

चमोली आपदा में सगवाड़ा में लापता हुई युवती का शव बरामद कर लिया गया है। 11 लोग घायल हैं जबकि एक लापता है। गांव में बिजली, पानी बाधित है। थराली में आई आपदा में आईटीबीपी के जवानों ने भी मोर्चा संभाल दिया है। आईटीबीपी के जवान मलबे में दबे पेड़ों को कटाकर हटाने का प्रयास कर रहे है। साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ भी राहत बचाव कार्य मे जुटी हुई है।

थराली आपदा : सीएम धामी ने दुःख जताया

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई, SSP ने किया सम्मानित

बता दें कि थराली तहसील क्षेत्र के टूनरी गदेरे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से थराली बाजार और आसपास के क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। मलबे की चपेट में आने से एसडीएम आवास सहित कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानों में मलबा भर गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरफ की टीम आपदा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई है। कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क को भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे सुचारू करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों से भी सीएम धामी ने ली जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के जनप्रतिनिधियों से टेलीफोन पर वार्ता कर बादल फटने से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आपदा पर गहरा दुःख जताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है। इसके साथ उन्होंने स्थानीय विधायक से वार्ता कर उनसे मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का भौतिक निरीक्षण करने की अपेक्षा की है।

डीएम के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य जारी
चमोली। जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं तथा हरमनी के पास मार्ग सुचारु कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

भारी बारिश को देखते हुए आज थराली, देवाल व नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि थराली आपदा में राहत हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गयी है। जिसका विवरण निम्न प्रकार है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में वर्तमान में
4 चिकित्सा अधिकारी
6 स्टाफ नर्स
1 फार्मासिस्ट
1 ड्राइवर मय एम्बुलेंस , जीवन रक्षक औषधी सहित
अलर्ट पर है ।

अतिरिक्त 2-108 एम्बुलैंस एवं
2 विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी की टीम एसडीएच कर्णप्रयाग से तैनाती की गई है।

अतिरिक्त 1 चिकित्साधिकारी पीएचसी देवाल से तैनाती की गई है।

थराली आपदा : राहत एवं बचाव कार्यों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हेलीकॉप्टर से 6 गंभीर घायल एम्स ऋषिकेश रेफर, दो दर्जन से अधिक का मौके पर उपचार

देहरादून। थराली में आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उनके उपचार एवं राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा एवं चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर न केवल घायलों का उपचार किया, बल्कि मानसिक रूप से आहत पीड़ितों की काउंसलिंग भी की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सक दल एवं संसाधन तुरंत भेजे जाएंगे। साथ ही, सीएमओ चमोली को निर्देश दिए गए हैं कि स्थिति सामान्य होने तक ग्राउंड जीरो पर रहकर राहत कार्यों की निगरानी करें।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में थराली सीएचसी में 04 चिकित्सा अधिकारी, 06 स्टाफ नर्स, 01 फार्मासिस्ट, 01 ड्राइवर एवं एम्बुलेंस सहित जीवनरक्षक दवाओं के साथ टीम सक्रिय रूप से तैनात है। इसके अतिरिक्त, एसडीएच कर्णप्रयाग से 02 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं 02 अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस को आपदा क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं पीएचसी देवाल से एक अतिरिक्त चिकित्साधिकारी को भी मौके पर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से 06 घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि अन्य दो दर्जन से अधिक घायलों का मौके पर उपचार किया गया।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी और सभी चिकित्सा इकाइयों को उच्चतम सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Fea Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

गोवा में IFFI-2026 के दौरान उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार। IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हरिद्वार

Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
उत्तराखंड में साफ मौसम के बीच धूप में चमकती हिमालय की पर्वत चोटियां Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोवा में IFFI-2026 के दौरान उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार। IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
    • उत्तराखंड
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय

    IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

  • हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • हरिद्वार

    Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

  • ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,201)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (786)
  • देहरादून (11,564)
  • नैनीताल (6,705)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (40)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,188)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (968)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज