चमोली – माणा हिमस्खलन रेस्क्यू अपडेट, CM धामी ग्राउंड जीरो पर , घायलों का जान रहे हाल

चमोली। UTTARAKHAND CHAMOLI AVALANCHE:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने लाए गए घायलों का हालचाल पूछा। ज्योर्तिमठ पहुंचकर उन्होंने घायलों से भी मुलाकात कर रहे है। वहीं सेना से रेस्क्यू कार्यो में जानकारी भी जुटा रहे है। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे , वहीं हेली से रेस्क्यू वाले क्षेत्र का हवाई दौरा भी कर सकते है।

माणा में हुए एवलांच के रेस्क्यू ऑपरेशन को ध्यान में रखते हुए आज जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड, लेo जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी उत्तर भारत एरिया और [डीजीबीआर माना पहुंचने वाले है। मौसम के अनुकूल रहने पर लेo जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड, मीडिया को ऑन साइट ब्रीफ करेंगे।

अब तक 48 मजदूर रेस्क्यू
गौरतलब है कि उत्तराखंड में शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में फंसे मजदूरों की तलाश के लिए आज शनिवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुबह से 15 और मजदूरों को सुरक्षित लाया जा चुका है ,जिसके बाद अब सात मजदूरों की तलाश की जारी है।
उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मौसम खुलते ही माणा में रेस्क्यू शुरू किया गया। ज्योतिर्मठ से पहला हेली कुछ जवानों को लेकर रवाना हुआ। अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह भारतीय सेना ने 15 और लोगों को बचाया है। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें