CBSE ने 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
CBSE Board Exam Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है , 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। इसे लेकर सीबीएसई ने शेड्यूल जारी किया है।
केंद्रीय बोर्ड माध्यमिक परीक्षा (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक CBSE वेबसाइट पर देखी जा सकती है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक ये परीक्षाएं हर दिन सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। बोर्ड ने कहा, “सीबीएसई ने 15 फरवरी 2025 से परीक्षाओं के आयोजन के लिए डेटशीट तैयार कर दी है। यह सुनिश्चित किया गया है कि दोनों कक्षाओं में हर दो विषयों की परीक्षा के बीच पर्याप्त अंतर दिया गया है।” सीबीएसई ने आगे बताया, “डेटशीट 40,000 से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशंस को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी छात्र द्वारा चुनी गई दो परीक्षाएं एक ही तारीख पर न पड़ें।”
देखें डेटशीट
सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2025
इंग्लिश- 15 फरवरी 2025
साइंस- 20 फरवरी 2025
फ्रेंच/संस्कृत- 22 फरवरी 2025
सोशल साइंस- 25 फरवरी 2025
हिंदी- 28 फरवरी 2025
मैथमेटिक्स- 10 मार्च 2025
आईटी- 18 मार्च 2025
सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम डेटशीट
फिजिकल एजुकेशन- 15 फरवरी 2025
फिजिक्स- 21 फरवरी 2025
बिजनेस स्टडीज- 22 फरवरी 2025
जियोग्राफी- 24 फरवरी 2025
केमेस्ट्री- 27 फरवरी 2025
गणित- 8 मार्च 2025
इंग्लिश इलेक्टिव/इंग्लिश कोर-11 मार्च 2025
अर्थशास्त्र- 19 मार्च 2025
पॉलिटिकल साइंस- 22 मार्च 2025
बायोलॉजी- 25 मार्च 2025
अकाउंटेंसी- 26 मार्च 2025
इतिहास- 1 अप्रैल 2025
मनोविज्ञान- 4 अप्रैल 2025

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


