चमोली की नीति घाटी में तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को खोज एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए और परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।... Read More
जनपद
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अटल जी को राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों का सजग प्रहरी बताते हुए उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के प्रति योगदान को स्मरण किया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के चोरगलिया दौरे के दौरान क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता और तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में 9.93 करोड़ की लागत से निर्मित 120 मीटर डबल लेन आरसीसी सेतु का लोकार्पण किया। पुल बनने से मानसून के दौरान आवागमन में आने वाली परेशानी कम होने के साथ क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। सोमवार को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कई क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बना हुआ है।... Read More
नैनीताल जिले के रामनगर में गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों के आरोपी चंदन सागर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।... Read More
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को नवाचार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। समारोह में NCC कैडेट्स की परेड और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा।... Read More
उत्तराखंड में मानसून अगले 48 घंटे सक्रिय रहने की संभावना है। 16 अगस्त को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 17 अगस्त को देहरादून, पौड़ी और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा को लेकर चेतावनी जारी है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।... Read More
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं में नगर पंचायत की ओर से स्थापित दो स्वागत द्वारों और तिरंगा एलईडी लाइट का सांसद अजय भट्ट ने लोकार्पण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। नई परियोजनाओं से नगर के सौंदर्यीकरण और आकर्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।... Read More
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे 2009 बैच के कांस्टेबल भुवन आर्या की सड़क हादसे में मौत हो गई। सेंटर प्वाइंट होटल के पास अचानक सड़क पर आए जानवर से बाइक टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक है।... Read More
चमोली के मायापुर-पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। शनिवार को एक और श्रमिक का शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या आठ हो गई। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें टनल में जमा पानी की निकासी के साथ लापता दो श्रमिकों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।... Read More



Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद
Nainital News: लालकुआं से दूध लेकर जा रही पिकअप कैंचीधाम के पास दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल
Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बारिश-आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, ताजा मौसम पूर्वानुमान
Almora News: फर्जी TET प्रमाणपत्र से 3 शिक्षक बने, सेवाएं समाप्त
Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप