पौड़ी गढ़वाल: खाई में गिरी कार, एक की मौत, पांच घायल
देवप्रयाग–पौड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही एक इग्निस कार (UK12G-5971) कुंडाधार से करीब एक किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 6 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम इलाके के बावजूद पुलिस ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बागी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान जगदीश सिंह रावत, साक्षी, मनोरमा देवी, हेमंत रावत और देवेश भंडारी (सभी निवासी ग्राम कफलना, पोस्ट खांडूसैन, पौड़ी गढ़वाल) के रूप में हुई है।
इस हादसे में लक्ष्मण सिंह रावत (पुत्र कुंदन सिंह) की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 23वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन, 46वीं वाहिनी पीएसी बनी विजेता