हल्द्वानी में गोलीकांड: घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
कार से पहुंचे आरोपी ने घर के बाहर की फायरिंग, सीढ़ियों पर लगी गोली—परिवार बाल-बाल बचा, पुलिस ने तुरंत दबोचा
हल्द्वानी। शहर में फायरिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को वादी कमल परमार पुत्र डुंगर सिंह परमार निवासी सुभाष नगर, हल्द्वानी ने अपने साथियों योगेंद्र परमार व सुदर्शन परमार के साथ थाना कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर दी।
तहरीर में बताया गया कि उसी दिन शाम करीब 7:00 बजे, मनीष परिहार नामक व्यक्ति ने अपनी कार UK04AQ-3663 से आकर वादी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया। गोली वादी के मकान की सीढ़ियों पर जाकर लगी, जिससे वादी और उनका पोता बाल-बाल बच गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 139/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मनीष परिहार पुत्र जवाहर सिंह परिहार
निवासी: कृष्णा नगर फेस-E, डहरिया, हल्द्वानी, जिला नैनीताल
मूल पता: ग्राम असों, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर
उम्र: 45 वर्ष
पुलिस टीम
व0उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता
कानि0 ललित नाथ
कानि0 मुकेश सिंह
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



केदारनाथ धाम यात्रा 2026: प्रशासन का सख्त एक्शन, 100 से अधिक अतिक्रमण हटाकर पैदल मार्ग किया सुगम