नैनीताल- पुलिस विभाग में निरीक्षक और उप निरीक्षकों के बंपर तबादले , बदले कई कोतवाल और चौकी प्रभारी
Nainital News: एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने जिले के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 निरीक्षक और 14 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसी के साथ रामनगर, बनभूलपुरा, हल्द्वानी के कोतवाल बदल दिए गए हैं। भीमताल थाने में पहली बार प्रभारी निरीक्षक की तैनाती कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने आधी रात के बाद स्थानांतरण सूची जारी की। भीमताल में राजेश यादव को कोतवाल बनाया गया है। हल्द्वानी के कोतवाल अमर चंद्र शर्मा को स्थानांतरित कर शिकायत प्रकोष्ठ में भेजा गया है वहीं विजय सिंह मेहता को हल्द्वानी का नया कोतवाल बनाया गया है। वही रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को अब बनभूलपुरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वही दिनेश सिंह फर्त्याल को रामनगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुखानी के थानाध्यक्ष के साथ ही कई चौकी के प्रभारी भी स्थानांतरित किए गए हैं।
देखे पूरी सूची…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


