उधम सिंह नगर: उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले, कई चौकी प्रभारी बदले
एसएसपी अजय गणपति ने कानून व्यवस्था मजबूत करने को 10 उपनिरीक्षकों के किए स्थानांतरण
रुद्रपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से 10 उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को बदला गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को फील्ड में तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात दिनेश भट्ट को चौकी बरा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक को डीसीआरबी शाखा भेजा गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से मनीष खत्री को सुल्तानपुर पट्टी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अशोक काण्डपाल को कोतवाली रुद्रपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि पुलिस लाइन से सुरेंद्र सिंह खड़ायत को बन्नाखेड़ा चौकी की कमान सौंपी गई है।
इसी क्रम में कोतवाली आईटीआई से मनोज सिंह धौनी को चौकी कुण्डेश्वरी का प्रभारी बनाया गया है। कुण्डेश्वरी के वर्तमान प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट को चौकी रम्पुरा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रम्पुरा चौकी प्रभारी कविन्द्र शर्मा को अब गढ़ीनेगी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा सरकड़ा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है, जबकि गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी दीपक तिवारी को सरकड़ा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


