Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आपदाओं से लड़ने में गोल और रोल दोनों क्लीयर होंः सुमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आपदाओं से लड़ने में गोल और रोल दोनों क्लीयर होंः सुमन

Mohan Chandra Joshi November 13, 2024
ख़बर शेयर करें -

पर्वतीय क्षेत्रों में जोखिम मूल्यांकन और चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित


हिमालयन सोसायटी ऑफ जियोसाइंटिस्ट और यू.एल.एम.एम.सी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

देहरादून। हिमालयन सोसायटी ऑफ जियोसाइंटिस्ट और आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यू.एल.एम.एम.सी) के संयुक्त तत्वावधान में पर्वतीय क्षेत्रों में जोखिम मूल्यांकन और चुनौतियां विषय पर irdt सभागार में एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदाओं के लिहाज से उत्तराखंड समेत अन्य हिमालयी राज्य बेहद संवेदनशील हैं और यहां के संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपदा के तीन चरण होते हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण चरण आपदा पूर्व तैयारी का है। आपदाओं का सामना करने के लिए हमारी जितनी अच्छी तैयारी होगी, प्रभाव उतना ही कम होगा। चाहे मानव संसाधनों की क्षमता विकास करना हो, चाहे खोज एवं बचाव से संबंधित आधुनिक उपकरण क्रय करने हों, अर्ली वार्निंग सिस्टम पर काम करना हो, यह सबसे उपयुक्त समय है।

उन्होंने कहा कि आपदाओं का सामना करने के लिए गोल और रोल दोनों स्पष्ट होने जरूरी है। भारत सरकार ने आईआरएस सिस्टम बनाया है, जिसे अपनाकर यह दोनों लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न आपदाओं से लड़ने में रिस्पांस टाइम कम हुआ है। हम पिछले दस साल की आपदाओं का अध्ययन कर रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि हमने कहां बेहतर किया और कहां कमियां रहीं, ताकि भविष्य में आपदाओं से लड़ने के लिए बेहतर प्लानिंग की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

यू.एस.डी.एम.ए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी ने कहा कि आपदा प्रबंधन सिर्फ एक विभाग का कार्य नहीं है। अलग-अलग विभाग एक साथ, एक मंच पर आकर एक लक्ष्य की पूर्ति के लिए कार्य करते हैं और वह लक्ष्य है कम से कम जन-धन की हानि हो। अधिक से अधिक जिंदगियों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में आपदा प्रबंधन में आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है और उत्तराखण्ड राज्य को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मॉडल स्टेट के रूप में देखा जाता है।

हिमालयन सोसायटी ऑफ जियोसाइंटिस्ट के अध्यक्ष तथा पूर्व महानिदेशक जी.एस.आई आर.एस. गरखाल ने कहा कि हाल के वर्षों में हिमालयी क्षेत्र सबसे अधिक प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुआ है। इस सम्मलेन का उद््देश्य विभिन्न चुनौतियों के प्रति अपनी समझ को बढ़ाना और जोखिमों को प्रभावी रूप से कम करने के लिए रणनीति विकसित करना है।

यू.एल.एम.एम.सी के निदेशक श्री शांतनु सरकार ने कहा कि यू.एल.एम.एम.सी विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के साथ मिलकर आपदा सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रमुख पर्वतीय शहरों का संपूर्ण जियो टेक्निकल, जियो फिजिकल तथा जियोलॉजिकल अध्ययन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही लिडार सर्वे भी किया जा रहा है। जो भी डाटा मिलेगा उसे रेखीय विभागों के साथ शेयर किया जाएगा ताकि वे उसके अनुरूप कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि एन.डी.एम.ए ने उत्तराखण्ड में 13 ग्लेशियल झीलें चिन्हित की हैं, जिनमें से पांच अत्यंत जोखिम वाली हैं। उनका भी अध्ययन किया जा रहा है ताकि भविष्य में उनसे होने वाले संभावित जोखिम को कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप

सराहनीय सेवाओं के लिए वैज्ञानिक सम्मानित
देहरादून। इस मौके पर देशभर में विभिन्न बांधों के निर्माण में सराहनीय योगदान के लिए श्री सुभाष चंद्र गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर महज तीन साल में नौ किमी लंबी टनल बनाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि श्री सुरेश कुमार को बेस्ट टनलिंग अवार्ड तथा श्री एस.के. गोयल को बेस्ट माइक्रोपाइलिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।

लैंडस्लाइड डैम और ग्लेशियर झीलें बड़ा खतराः पाटनी
सम्मेलन के संयोजक श्री बी.डी. पाटनी ने कहा कि हिमालयी राज्यों के सामने दो नई चुनौतियों ने दस्तक दे दी है। एक है लैंडस्लाइड डैम और दूसरा खतरा हैं ग्लेशियर झीलें। अगर समय रहते इन्हें कंट्रोल नहीं किया गया तो भविष्य में ये बड़ी त्रासदी का सबब बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों का हिमालय संरक्षण को लेकर पारंपरिक ज्ञान बहुत उच्चकोटी का था। पहले लोग नदी से पांच सौ मीटर ऊपर घर बनाते थे और आज नदी किनारे बसने की होड़ से मची है। होटल हों, कैंप हों, घर हों, बाजार हों, भविष्य में सबसे बड़ा खतरा इन्हीं को है। उन्होंने नैनीताल के बलियानाला समेत राज्य के अन्य प्रमुख भूस्खलन क्षेत्रों में उपचार के प्रभावी तरीके भी सुझाए।

यह भी पढ़ें 👉  Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

आपदाओं से सीख लेना जरूरीः कानूनगो

सी.बी.आर.आई के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. डीपी कानूनगो ने कहा कि आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य करने में हमने महारत हासिल कर ली है, लेकिन हमें आपदा से पूर्व की तैयारियों को लेकर काफी कुछ करना और सीखना है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक समुदाय को यदि कहीं कोई आपदा का खतरा महसूस होता है तो उन्हें बिना किसी भय के मजबूती के साथ अपनी बात को शासन-प्रशासन के सम्मुख रखना चाहिए ताकि वे सही समय पर सही एक्शन ले सकें। कम्यूनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए।

इसके साथ ही गोदावरी रिवर मैनेजमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एच.के साहू तथा राघवेंद्र कुमार गुप्ता ने बांधों की सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने डैम सेफ्टी एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। आई.आई.टी रुड़की के वैज्ञानिक डॉ. एसपी प्रधान ने हिमालयी राज्यों में स्लोप कटिंग के विभिन्न पहलुओं तथा उनके उपचार पर प्रकाश डाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार चेन स्नैचर Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा करते हुए Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार चेन स्नैचर Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

  • पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

  • पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

  • भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,177)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,474)
  • खेल (360)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (707)
  • देहरादून (11,085)
  • नैनीताल (6,467)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,150)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,368)
  • हरिद्वार (918)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस