Uttarakhand: भूस्खलन हादसे में लापता दो यात्रियों के शव बरामद

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुआ था हादसा
Uttarkashi News- यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन में लापता दो यात्रियों के शव आज भगेली गाड़ यमुना नदी में मिले। मृतकों की पहचान कमलेश जेठवा (35) मुंबई निवासी और भाविका शर्मा (11) कृष्णा विहार नई दिल्ली के रूप में हुई है।
शवों को सीएचसी नौगांव भेजा गया है।
पुलिस स्टेशन प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घटनास्थल से एक शव और एक पैर बरामद हुआ है। शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है। बता दें, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौैकैंची के पास अचानक बोल्डर और मलबा गिर गया था। उस दौरान पैदल मार्ग पर जा रहे करीब पांच लोग बोल्डर के साथ खाई में जा गिरे। इनमें से 1 घायल को उसी दिन खोज-बचाव अभियान के दौरान बाहर निकाल लिया गया था जबकि, उत्तर प्रदेश के पिता-पुत्री का शव दूसरे दिन मलबे में दबा हुआ मिला था।
एसडीआरएफ,एनडीआरएफ,पुलिस का रेस्क्यू अभियान तभी से जारी था।
आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आने से लापता चल रहे दोनों यात्रियों के शव रविवार को लगभग दोपहर 1:30 बजे भंडेली गाड़ के निकट यमुना नदी में मिले हैं। जिनका जानकी चट्टी चौकी में पंचनामा किया गया है तथा दोनों शवों को सीएचसी नौगांव भेजा है ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें