Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ब्लैक फंगस: कितनी खतरनाक है यह बीमारी, जानिए लक्षण और उपचार-AIIMS
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

ब्लैक फंगस: कितनी खतरनाक है यह बीमारी, जानिए लक्षण और उपचार-AIIMS

Mohan Chandra Joshi May 25, 2021
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। उत्तराखंड में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) का कहर तेजी से बढ़ रहा है।
सोमवार शाम 7 बजे तक एम्स ऋषिकेश में म्यूकोर माइकोसिस के कुल 83 मरीज आ चुके हैं। उपचार के दौरान मृत्यु हुए लोगों का आंकड़ा 6 है जबकि एक मरीज को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब एम्स में म्यूकोर माइकोसिस के 77 रोगी भर्ती हैं।

म्यूकर माइकोसिस के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर ग्रसित मरीजों के लिए एम्स, ऋषिकेश में 100 बेड तैयार किए गए हैं। इनमें आईसीयू सुविधा वाले 10 बेड शामिल हैं।

म्यूकर माइकोसिस के मरीजों के समुचित उपचार के लिए एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की 2 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में ईएनटी, न्यूरो, नेत्र, डेंटल और माइक्रोबायोलॉजी के चिकित्सक शामिल हैं। इस बाबत डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा जी ने बताया कि वर्तमान में एम्स में म्यूकर माइकोसिस के 77 पेशेंट भर्ती हैं। कोविड पाॅजिटिव और कोविड नेगेटिव रोगियों को अलग-अलग वार्डों में रखा गया है। म्यूकोर माइकोसिस के मरीजों की सर्जरी के लिए अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर आरक्षित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि संस्थान में म्यूकर माइकोसिस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए अस्पताल में 10 आईसीयू बेडों उन्होंने बताया कि संस्थान में म्यूकर माइकोसिस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए अस्पताल में 10 आईसीयू बेडों समेत कुल 100 बेडों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इनमें अधिकांश बेड कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एम्स में भर्ती म्यूकर माइकोसिस मरीजों की संख्या के लिहाज से दवा की पर्याप्त आवश्यकता के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

म्यूकर माइकोसिस ट्रीटमेंट टीम के हेड और ईएनटी विभाग के सर्जन डाॅ. अमित त्यागी ने बताया कि शुगर के मरीजों को इस बीमारी से विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टेराॅयड का सेवन शुगर वाले कोविड मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक है।



1- क्या है म्यूकर माईकोसिस

म्यूकर माइकोसिस एक दुर्लभ तरह का फंगस है। यह नाक के द्वारा या चोट से आए घाव और खरोंच के जरिए शरीर में ज्यादा तेजी से फैलता है। उन मरीजों में यह ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है। एम्स में म्यूकर माइकोसिस ट्रीटमेंट टीम के हेड व ईएनटी सर्जन डाॅ. अमित त्यागी का कहना है कि कोरोना संक्रमित वह पेशेंट जिनका शुगर लेवल नियंत्रण में नहीं है, उन्हें इस बीमारी से ज्यादा खतरा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर इस फंगस को तेजी से पनपने का मौका मिलता है और रोगी जल्दी ही गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है।


.
2- कितनी खतरनाक है यह बीमारी

म्यूकर माइकोसिस से दिमाग, आंख और नाक पर बुरा असर देखने को मिलता है। इस फंगस की सबसे खतरनाक बात यह है कि समय रहते इलाज नहीं होने पर इससे ग्रसित व्यक्ति अपनी आंखों की रोशनी भी गंवा सकता है। शरीर में संक्रमण की स्थिति होने पर रोगी के नाक और जबड़े की हड्डियां तक गल जाने का खतरा रहता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के मुताबिक, इस बीमारी का उपचार समय पर नहीं होने से मरीज की मौत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Monsoon: पूरे उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम बिगड़ा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां आज भी स्कूल बंद

3- म्यूकोर माईकोसिस के प्रमुख लक्षण

बुखार, सिरदर्द, नाक बंद होना, नाक से गंदा पानी बहना, आंख में सूजन होना, आंखों में दर्द होना, आंख का मूवमेंट कम होना, आंख से कम दिखाई देना और रोगी की देखने की क्षमता का क्षीण होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। यह बीमारी उन लोगों में अधिक देखी जा रही है जिन्हें डायबिटीज की समस्या है।

क्या है डॉक्टर की सलाह

चिकित्सकों की सलाह है कि स्टेराॅयड के सेवन से इलाज करने वाले कोविड संक्रमित रोगी अपने शुगर की नियमित जांच करवाएं और शुगर लेवल पर नियंत्रण रखें। लक्षण नजर आने पर बिना देरी किए चि​कित्सक से परामर्श लें। बिना चिकित्सीय सलाह के स्टेराॅयड का सेवन कदापि नहीं करें। डाॅ. त्यागी ने बताया कि कोविड पेशेंट को अधिकतम 10 दिनों से ज्यादा स्टेराॅयड का सेवन नहीं करना चाहिए। दवा की ज्यादा डोज बेहद नुकसान दायक है। इसके अलावा कोविड संक्रमित होने पर रोगी को पहलेे 6 हफ्तों के दौरान अपने शुगर लेवल पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि एम्स में भर्ती म्यूकर माइकोसिस के अधिकांश रोगी शुगर की बीमारी से ग्रसित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू

म्यूकर माइकोसिस का उपचार

यह संक्रमण नाक व साईनस से शुरू होता हुआ शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने लगता है। इसके उपचार में शरीर में बेजान और संक्रमित ऊतकों को निकाला जाता है, इसलिए कुछ मरीज अपनी ऊपरी दाड़ और आंखें खो बैठते हैं। इसके उपचार में 3 से 6 सप्ताह तक नसों का एंटी-फंगल उपचार भी शामिल है। घातक होने के कारण यह संक्रमण पूरे शरीर पर बुरा असर छोड़ता है। इसलिए इसके उपचार में सूक्ष्म जीवविज्ञानी, गहन न्यूरोलॉजिस्ट, कान-नाक-गला विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, सर्जन और अन्य विशेषज्ञ की सलाह ली जानी चाहिए।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News जानिए लक्षण और उपचार-AIIMS ब्लैक फंगस: कितनी खतरनाक है यह बीमारी

Related Stories

देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन पीएम गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन करते हुए। देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: मानसून में धामी सरकार अलर्ट मोड पर, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानसून में धामी सरकार अलर्ट मोड पर, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान घने बादल और हो रही तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Monsoon: पूरे उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम बिगड़ा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां आज भी स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon: पूरे उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम बिगड़ा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां आज भी स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए, अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था दिखाई दे रही है। Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
नैनीताल में यातायात व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त दीपक रावत। Nainital News: नैनीताल ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन समेत कई बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: नैनीताल ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन समेत कई बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन पीएम गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन करते हुए। देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

  • राज्य स्तरीय मानसून मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: मानसून में धामी सरकार अलर्ट मोड पर, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मानसून में धामी सरकार अलर्ट मोड पर, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए बड़े निर्देश

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान घने बादल और हो रही तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Monsoon: पूरे उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम बिगड़ा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां आज भी स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon: पूरे उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम बिगड़ा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां आज भी स्कूल बंद

  • देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

  • देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए, अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था दिखाई दे रही है। Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,636)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,418)
  • खेल (356)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (648)
  • देहरादून (10,797)
  • नैनीताल (6,348)
  • पर्यटन (209)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,053)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,357)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश देहरादून: PM गतिशक्ति यूज केस कलेक्शन 2.0 और मोबाइल एप का विमोचन, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand News: मानसून में धामी सरकार अलर्ट मोड पर, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए बड़े निर्देश Uttarakhand News: मानसून में धामी सरकार अलर्ट मोड पर, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए बड़े निर्देश Uttarakhand Monsoon: पूरे उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम बिगड़ा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां आज भी स्कूल बंद Uttarakhand Monsoon: पूरे उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, मौसम बिगड़ा; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, यहां आज भी स्कूल बंद Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू