बिंदुखत्ता राजस्व गांव जगी आस: दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला शिष्टमंडल
देहरादून/लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की, इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल्द ही बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नैनीताल को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अधिसूचना जल्द जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

मंगलवार की शाम देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में बिंदुखत्ता संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग की, तथा इस दौरान विभिन्न संगठनों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने बिंदुखत्ता के लिए किए गए संघर्ष के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम अधिसूचना जल्द जारी करने के निर्देश
जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए वह जल्द ही आवश्यक कार्रवाई अमल में लायेंगे, साथ ही वह बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर विलोपित की गई पूर्व की मुख्यमंत्री की घोषणा को पुनः मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करने के लिए कार्रवाई करेंगे, इसके बाद उन्होंने तुरंत ही दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मामले में तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर अधिसूचना जारी करने की उक्त प्रक्रिया को तेज गति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले शिष्टमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, वनाधिकार समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी,
भरत नेगी, पूरन बोरा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन दलवीर सिंह कफोला, चंचल सिंह कोरंगा, भुवन भट्ट, श्याम सिंह रावत और प्रमोद कलोनी शामिल थे। इस दौरान भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी और बिंदुखत्ता के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर जल्द होगी कार्रवाई:- डीएम
लालकुआं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि रामनगर और बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत वह संबंधित विभाग के अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


