Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: उत्तराखंड के सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात , राज्य के विकास के लिए कही यह बात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Big News: उत्तराखंड के सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात , राज्य के विकास के लिए कही यह बात

Mohan Chandra Joshi July 14, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में सहयोग के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकसित भारत 2047 के विजन में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने को तत्पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के 27 देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जाने से सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर कॉफ़ीटेबिल बुक के साथ ही उत्तराखण्ड के उत्पाद कनार ( धारचूला) का घी , लाल (पुरोला) चावल, बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और स्थानीय शहद भेंट किये।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की भांति ही हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और चम्पावत में शारदा कॉरिडोर के मास्टर प्लान के अनुरूप अवस्थापना विकास के लिए सीएसआर के माध्यम से वित्त पोषण के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर स्थित नेपा फार्म को सेमी कन्डक्टर हब के रूप में विकसित करने लिए सेमी कन्डक्टर उद्योग लगाए जाने, दिल्ली व मेरठ के मध्य रीजनल रैपिड ट्रान्जिट सिस्टम को हरिद्वार तक विस्तारित करने और टनकपुर-बागेश्वर व ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं में मार्ग निर्माण का प्रावधान भी शामिल किये जाने के लिए संबंधित मंत्रालयों को निर्देशित किये जाने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड में वर्ष 2026 में होने जा रही नंदा राजजात यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इसके संचालन के लिए व्यापक रूप से पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जानी हैं। मुख्यमंत्री ने अगस्त 2026 में आयोजित इस पर्वतीय महाकुंभ नंदा राजजात यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी को आमंत्रित किया और साथ ही यात्रा में अवस्थापना सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने के लिए 400 करोड की धनराशि केंद्र से उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके सफल आयोजन के लिए हरिद्वार में पुलों की मरम्मत, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, शौचालय, परिवहन, श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग सहित अन्य कार्य कराए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 3500 करोड रूपए की वित्तीय सहायता दिये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार शहरों में एचटी व एलटी विद्युत लाईनों को भूमिगत करने के साथ ही विद्युत प्रणाली को स्वचालित करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भेजी गई 1015 करोड की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत स्वीकृत किये जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश के निकट स्थित अनोखी धरोहर चौरासी कुटिया को अपने पुराने रूप में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। इसके लिए अपेक्षित धनराशि की व्यवस्था भी कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने चौरासी कुटिया के प्रस्ताव का अनुमोदन राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से कराए जाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम आधारित नदियों को वर्षा आधारित नदियों से जोङने के लिए प्रथम चरण में पिण्डर-कोसी लिंक परियोजना का प्रारम्भिक प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्लेशियर आधारित पिंडर नदी के पानी को वर्षा आधारित कोसी, गगास, गोमती व गरूङ नदियों में मिलाया जाये तो बागेश्वर, अल्मोङा व नैनीताल जिलों के 625 गांवों की लगभग 2 लाख जनसंख्या पेयजल व सिंचाई से लाभान्वित होगी। साथ ही गरूङ, कौसानी, द्वाराहाट, रानीखेत और अल्मोङा नगरों की लगभग सवा लाख आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को भारत सरकार की विशेष योजना के अंतर्गत लिये जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: 22 से 28 जून का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, बारिश, येलो अलर्ट, गर्मी और मानसून पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों के क्रम में कुल 596 मेगावाट क्षमता की पांच जल विद्युत परियोजनाओं के विकास की अनुमति प्रदान किये जाने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, नंदा राजजात यात्रा, हरिद्वार में होने जा रहे कुम्भ के साथ ही प्रदेश में जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News Uttarakhand Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand PM Modi Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल में बैठक के दौरान अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय। उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक की अध्यक्षता करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
देहरादून में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
रेल हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
संत सम्मेलन में उपस्थित संत-महात्माओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच बादलों से घिरा आसमान। Uttarakhand Weather: 22 से 28 जून का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, बारिश, येलो अलर्ट, गर्मी और मानसून पर बड़ा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 22 से 28 जून का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान, बारिश, येलो अलर्ट, गर्मी और मानसून पर बड़ा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में बैठक के दौरान अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय। उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज

  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक की अध्यक्षता करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

  • देहरादून में आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

  • रेल हादसे को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

  • संत सम्मेलन में उपस्थित संत-महात्माओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (610)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,523)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (635)
  • देहरादून (10,743)
  • नैनीताल (6,323)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,036)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (882)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज उत्तराखंड में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी, नैनीताल में मीडिया सेंटर स्थापना की तैयारी तेज देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार: संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का सशक्त संवाहक, बोले मुख्यमंत्री धामी