Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण विकास के लिए केंद्रीय मंत्री ने की उत्तराखंड की सराहना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Big News: कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण विकास के लिए केंद्रीय मंत्री ने की उत्तराखंड की सराहना

Mohan Chandra Joshi May 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंगोरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की पैरवी की

देहरादून। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून में कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों तक वैज्ञानिकों की पहुंच सुनिश्चित कराए जाने के लिए वैज्ञानिकों की 2 हजार टीमें बनाई जा रही हैं। वैज्ञानिकों की टीमें देश के प्रत्येक जनपद में जाकर वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से उत्पादन में वृद्धि, किसानों को आधुनिक खेती और तकनीकी से जोड़ने, कृषि और बागवानी से जुड़े विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड में अच्छा कार्य हो रहा है। राज्य में कृषि का क्षेत्रफल घटा है, लेकिन उत्पादन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में लंबी अवधि की कार्ययोजना पर कार्य किया जाए, इसके साथ ही राज्य में तात्कालिक रूप से कृषि के क्षेत्र में जो कार्य होने हैं, उनके लिए भारत सरकार से जो अपेक्षा है, उसका प्रस्ताव भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू

घेरबाड़ योजना के लिए चरणबद्ध तरीके से मांगा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि और बागवानी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री से सहयोग के लिए अनुरोध किया। राज्य में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए घेरबाड़ के लिए लगभग 1 हजार 53 करोड़ रुपये की मांग पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इसके लिए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव भेजे जाएं। कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहन हेतु 1 हजार फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए 400 करोड़ रुपये की मांग पर उन्होंने कहा कि पहले चरण की धनराशि खर्च करने के बाद दूसरे चरण में धनराशि दी जाएगी। राज्य बीज उत्पादन संस्था को दलहन, तिलहन और सीड हब बनाने के लिए उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया। राज्य में सेब की अति सघन बागवानी के लिए 1150 करोड़ की धनराशि का सहयोग मांगे जाने पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इसकी वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए।

कीवी मिशन में भी मिलेगा सहयोग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि झंगोरा राज्य में मुख्य पारम्परिक फसल है, जो 38 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादित की जा रही है, इसलिए किसानों के हित में मंडुआ की तर्ज पर झंगोरा के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाना चाहिए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक होकर विचार करने का भरोसा दिलाया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कीवी मिशन के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए सहयोग दिया जाएगा। शहद, मशरूम और एग्जोटिक वेजिटेबल के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेतु भी पूर्ण सहयोग का उन्होंने आश्वासन दिया। ड्रैगन फ्रूट मिशन और हिमालयन एकेडमी फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग एंड रूरल एंटरप्राइजेज फॉर एग्री एंड एलाइड के लिए सहयोग मांगे जाने पर उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बैठक में राज्य की ओर से जो सहयोग मांगा गया है, उन सभी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग के साथ मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज

हाउस ऑफ हिमालयाज को मिले वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहन
ग्राम्य विकास की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि हाउस ऑफ हिमालयाज लिमिटेड को ग्रामीण से वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए मान्यता मिले। हाउस ऑफ हिमालयाज को जी.आई. टैग करने और इससे जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए सहयोग दिए जाने तथा हिमालयन ग्रामीण बैंक का निर्माण एवं प्रीमियम सप्लाई चेन विकास के लिए अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ये सभी पहलें बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन पहलों को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए केन्द्र से कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की टीम आकर राज्य के साथ कार्य कर विस्तृत योजना बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान

मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की पैरवी
मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत मजदूरी दर बढ़ाने का केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री ने मजदूरी दर में बढ़ोतरी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सभी पहलुओं पर विचार कर कार्यवाही किए जाने की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण के लिए अनुदान राशि 1 लाख 30 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में परिवहन लागत अधिक लगती है। केन्द्रीय मंत्री ने हिमालयी राज्यों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस पर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के लिए 600 किमी लंबाई की 100 से अधिक परियोजनाओं के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने के अनुरोध पर उन्होंने कहा कि इसकी स्वीकृति जल्द दी जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव राधिका झा, चंद्रेश यादव, एस.एन. पांडेय, रणवीर सिंह चौहान, कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, भरसार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमेंद्र कौशल, भारत सरकार से अपर सचिव आर. आनंद, संयुक्त सचिव अमित शुक्ला और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड से बड़ी खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन करते बीएलओ का प्रतीकात्मक चित्र।” उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
विकासनगर उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी, दस्तावेजों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर होती हुईं। देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी पत्रिका ‘एक संकल्प’ का विमोचन किया। देहरादून: सीएम धामी ने किया ‘एक संकल्प’ पत्रिका का विमोचन, फिट जीवनशैली पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: सीएम धामी ने किया ‘एक संकल्प’ पत्रिका का विमोचन, फिट जीवनशैली पर जोर

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
कृषि एवं उद्यान क्षेत्र को सशक्त बनाने को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। उत्तराखंड के हर विकासखंड में बनेगा एक-एक आदर्श कृषि व उद्यान गांव, तीन वर्षीय कार्ययोजना के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के हर विकासखंड में बनेगा एक-एक आदर्श कृषि व उद्यान गांव, तीन वर्षीय कार्ययोजना के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों और अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए। Uttarakhand Jobs: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- “यह सिर्फ नौकरी नहीं, जनसेवा का संकल्प”
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- “यह सिर्फ नौकरी नहीं, जनसेवा का संकल्प”

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
Representative Photo Crime News: लालकुआं से बहला-फुसलाकर किशोरी को घर ले जाकर दुष्कर्म
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime News: लालकुआं से बहला-फुसलाकर किशोरी को घर ले जाकर दुष्कर्म

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन करते बीएलओ का प्रतीकात्मक चित्र।” उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन

  • विकासनगर उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी, दस्तावेजों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर होती हुईं। देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज

  • देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी पत्रिका ‘एक संकल्प’ का विमोचन किया। देहरादून: सीएम धामी ने किया ‘एक संकल्प’ पत्रिका का विमोचन, फिट जीवनशैली पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: सीएम धामी ने किया ‘एक संकल्प’ पत्रिका का विमोचन, फिट जीवनशैली पर जोर

  • कृषि एवं उद्यान क्षेत्र को सशक्त बनाने को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। उत्तराखंड के हर विकासखंड में बनेगा एक-एक आदर्श कृषि व उद्यान गांव, तीन वर्षीय कार्ययोजना के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड के हर विकासखंड में बनेगा एक-एक आदर्श कृषि व उद्यान गांव, तीन वर्षीय कार्ययोजना के निर्देश

  • महसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार रामधीरज शर्मा ने गुरुजी सत्य साधक विजेंद्र पांडे को अपनी पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं। महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (428)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (111)
  • उत्तराखंड (24,061)
  • उधमसिंह नगर (1,263)
  • क्राइम (3,349)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (585)
  • देहरादून (10,522)
  • नैनीताल (6,215)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (975)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,102)
  • रुद्रप्रयाग (687)
  • रोजगार (472)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (595)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,333)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन उत्तराखंड: 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज देहरादून: विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में डीएम का सख्त एक्शन, इस अधिकारी पर गिरी गाज देहरादून: सीएम धामी ने किया ‘एक संकल्प’ पत्रिका का विमोचन, फिट जीवनशैली पर जोर देहरादून: सीएम धामी ने किया ‘एक संकल्प’ पत्रिका का विमोचन, फिट जीवनशैली पर जोर उत्तराखंड के हर विकासखंड में बनेगा एक-एक आदर्श कृषि व उद्यान गांव, तीन वर्षीय कार्ययोजना के निर्देश उत्तराखंड के हर विकासखंड में बनेगा एक-एक आदर्श कृषि व उद्यान गांव, तीन वर्षीय कार्ययोजना के निर्देश महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट