Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News -मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने की 14 घोषणाएं, करोड़ों की दी सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Big News -मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने की 14 घोषणाएं, करोड़ों की दी सौगात

Mohan Chandra Joshi September 19, 2021
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 70 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

• आगामी 10 सालो में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा- सीएम

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सर्वे ऑफ इण्डिया परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बहल चौक से सर्वे ऑफ इण्डिया तक जन आशीर्वाद रैली में भी प्रतिभाग किया।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र की मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मसूरी विधानसभा के लिए 14 घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्ड 05 धोरणखास, वार्ड 07 जाखन, वार्ड 08 सालावाला, वार्ड 09 आर्यनगर, वार्ड 10 डोभालवाला, वार्ड 11 विजय कालोनी सहित बिलासपुर काडली, जैतनवाला एवं मंसदावाला में सड़कों का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण किया जाऐगा। विजय कालोनी, पथरिया पीर, नीलकण्ठ विहार, इंदिरा कालोनी चुक्खुवाला क्षेत्र में सीवर लाईन निर्माण का कार्य किया जायेगा। सिगली. हल्दूवाला (संतला देवी), भितरली एवं मसंदावाला में झील का निर्माण किया जायेगा। वार्ड 08 सालावाला में न्यू कैंट रोड़ से सालावाला की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत रिखोली के सोलाह गांव में विद्युतीकरण का कार्य किया जाऐगा। सरोना न्याय पंचायत क्षेत्र के अर्न्तगत 05 किमी आन्तरिक सीसी सड़कों एवं पुश्तों का निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत चामासारी में पशु सेवा केन्द्र बनाया जायेगा। ग्राम पंचायत चामासारी के तल्यानीगाड गांव हेतु राजपुर टोल से सिमयाना तक 04 किमी सड़क का निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत सेरागांव के अर्न्तगत सिलकोटी में पुल निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत सरोना के छोटी छमरोली से डोमकोट तक 04 किमी सड़क निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत सिल्ला के अर्न्तगत शेरा- सिल्ला- डबराना गढ़-बुरासखण्डा तक 10 किमी सड़क निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत सिल्ला के शेरा, भूमिसरो काडद, काणीगाड आदि क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य किया जायेगा। सहस्त्रधारा नहर के भूमिगत भाग में आरसीसी पाईप बिछाने का कार्य किया जायेगा। जिला पंचायत चन्द्रोटी में 5 किमी आन्तरिक सड़कों एवं पुश्तों का निर्माण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

मुख्यमंत्री द्वारा किये गये महत्वपूर्ण लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें 05 करोड़ रूपये की लागत के देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-होलोक कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग में 30 एम.एम.बी.सी. द्वारा सतह सुधार का कार्य, 04 करोड़ 71 लाख की रूपये की लागत के देहरादून-मसूरी राज्यमार्ग संख्या-01 में दिलाराम चौक से कुठालगेट तक बी.सी द्वारा मार्ग का सतह सुधार का कार्य, 04 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत के राजपुर से कुठालगेट मोटर मार्ग में 30 एम.एम.बी.सी. द्वारा सतह सुधार का कार्य, हाथीबड़कला-मालसी मोटर मार्ग तथा स्नोव्यू -झड़ीपानी बार्लोगंज मसूरी मोटर मार्ग में 30 एम.एम.बी.सी. द्वारा सतह सुधार का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें 05 करोड़ 22 लाख रूपये की अनुमानित लागत के सहस्त्रधारा-चामासारी मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य, 04 करोड़ 89 लाख की अनुमानित लागत के कालीदास रोड, पुनर्गठन सीवरेज योजना का कार्य, 03 करोड़ 23 लाख की अनुमानित लागत के मसूरी विधानसभा अन्तर्गत सड़कों का निर्माण कार्य एवं 02 करोड़ 25 लाख रूपये की अनुमानित लागत के अनारवाला पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद्चिन्हों पर चलकर किये जा रहे हैं राज्य में विकास कार्य-सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली गया तो मुझे मिलने के लिए मात्र 15 मिनट का समय मिला था, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने 1घण्टे 40 मिनट तक उत्तराखण्ड से जुड़े अनेक पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य को हरसंभव मदद दी जायेगी। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही राज्य में भी अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति तक खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

रोजगार और स्वरोजगार पर सरकार का विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को प्रदेश में रोजगार एवं स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर मिले इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। राज्य में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। ये भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जाएगी। स्वरोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10 से 12 बजे तक जन समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यों के सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं उनकी संतुष्टि भी हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जिलों में शिविरों के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश को अगले 10 सालों में विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि हमारे वीर सैनिकों एवं राज्य आन्दोलनकारियों की भूमि है, इनके सपनों के अनुरूप राज्य का विकास हो, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

देवभूमि एवं वीर भूमि उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- सैनिक कल्याण मंत्री

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सीएम द्वारा की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। देश की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने हमेशा अपना सर्वस्व दिया है। युद्ध में किसी भी सैनिक या अर्द्धसैन्य बलों के जवानों की वीरगति होने पर राज्य सरकार द्वारा उनके एक आश्रित को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राज्याधीन सेवाओं में नौकरी दी जा रही है। सैनिकों के कल्याण के राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News -मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने की 14 घोषणाएं Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News करोड़ों की दी सौगात मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों का SDRF ने किया रेस्क्यू Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भू कानून Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
अल्मोड़ा में ट्रायल के दौरान उड़ता इलेक्ट्रिक वाहन Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों का SDRF ने किया रेस्क्यू Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

  • देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भू कानून Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,056)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,027)
  • नैनीताल (6,434)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,132)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,149)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (913)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित