Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: उत्तराखंड में अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी व अन्य राजस्व सेवाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Big News: उत्तराखंड में अब घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी व अन्य राजस्व सेवाएं

Mohan Chandra Joshi January 10, 2026
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख ( अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल ( ई – आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सहूलियत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, उनका जीवन सरल होगा एवं उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे समय की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार – सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत राजस्व से जुड़ी नई सेवाओं का ऑनलाइन उपलब्ध होना महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी एवं नागरिक घर बैठे ही खतौनी सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि अभिलेखों से संबंधित सेवाओं में विशेष रूप से खतौनी अब तहसील कार्यालय आने के बजाय घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से सत्यापित प्रति के रूप में, ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा प्रदेश में उद्योग एवं कृषि प्रयोजनों हेतु भूमि उपयोग/भूमि कार्य की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन की गई है। साथ ही भूमि मानचित्र (कैडस्ट्रल मैप) को सार्वजनिक डोमेन में निःशुल्क देखने की सुविधा प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 वेब एप्लीकेशन का नवीन संस्करण डिजिटल इंडिया की भावना, विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्यों तथा समय की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उन्नत किया गया है। इस पहल से प्रशासनिक पारदर्शिता एवं नागरिक सुविधा में वृद्धि होगी। जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ ईज ऑफ लिविंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

गौरतलब है कि ई-भूलेख पोर्टल के तहत भूमि अभिलेखों से संबंधित सेवाओं में विशेष रूप से खतौनी अब तहसील कार्यालय आने के बजाय घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से सत्यापित प्रति के रूप में, ऑनलाइन नियत शुल्क का भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से कर, प्राप्त की जा सकती है। पूर्व में खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने हेतु आमजन को तहसील आना पड़ता था, जिससे समय एवं संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती थी, जबकि अब यह सुविधा पूर्णतः ऑनलाइन उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हादसा: भवाली–कैंची रोड पर गहरी खाई में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, SDRF ने शव बरामद किया

भूलेख अंश पोर्टल के तहत प्रदेश के भू-अभिलेखों में संयुक्त खातेदारी एवं गोलखातों में दर्ज खातेदारों एवं सहखातेदारों का पृथक-पृथक अंश निर्धारित डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किये जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस कार्यवाही में भू-अभिलेखों में खातेदारों की जाति, लिंग एवं पहचान संख्या को भी संकलित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भू-अभिलेखों का समेकित डाटाबेस तैयार किया जा सकेगा।

भू-अनुमति पोर्टल के तहत प्रदेश में उद्योग एवं कृषि प्रयोजनों हेतु भूमि उपयोग/भूमि कार्य की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से भू-कानून के अनुसार प्रदेश में उद्योग एवं जनपद हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर में कृषि व बागवानी हेतु भूमि कय की अनुमति को पूर्णतः डिजिटलाईज किया गया है।

एग्रीलोन पोर्टल के तहत प्रदेश में उद्योग एवं कृषि प्रयोजनों हेतु भूमि उपयोग/भूमि कार्य की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन किया गया है। किसानों को बैंक से अपनी भूमि के सापेक्ष कृषि एवं कृषि संबंधित गतिविधियों हेतु ऋण लेने की प्रक्रिया को भी पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। अब किसान या भूमि स्वामी पोर्टल के माध्यम से ऋण के लिये आवदेन कर सकता है। और ऋण अदायगी के उपरान्त बैंक द्वारा एन.ओ.सी जारी करने पर स्वतः ही चार्ज रिमूव भी हो जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त ‘समाधान समारोह’: विशेष लोक अदालत से होंगे लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण

ई-वसूली पोर्टल के माध्यम से राजस्व वसूली की प्रक्रिया को पूर्णः डिजिटल बनाते हुए बैंक अथवा संबंधित विभाग अब अपने बकायेदारों से वसूली हेतु प्रकरणों को ऑनलाइन माध्यम से कलेक्टर को भेज सकेंगे, जिसमें पूरी वसूली प्रकिया की प्रत्येक स्तर पर ट्रेकिंग की जा सकेगी एवं भू-नक्शा पोर्टल के तहत भूमि मानचित्र (कैडस्ट्रल मैप) को सार्वजनिक डोमेन में निःशुल्क देखने की सुविधा प्रदान की गई है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव राजस्व एस.एन पांडेय, सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, स्टाफ ऑफिसर सोनिया पंत, एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक (आईटी) मनीष वालिया, नरेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक (आईटी) चंदन भकुनी एवं राज्य के सभी जिला मुख्यालयों से जिलाधिकारी, मंडल आयुक्त तथा विभिन्न तहसीलों से संबंधित अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
चोरगलिया में पुलिस द्वारा सीज की गई बिना नंबर प्लेट वाली बाइकें हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित इलाके का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
कलेक्ट्रेट सभागार बागेश्वर में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में राजस्व संवर्धन बैठक के दौरान अधिकारी अवैध शराब, ओवरलोडिंग, अतिक्रमण एवं राजस्व वसूली से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए। बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
जिला सभागार चम्पावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारीगण स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और आपातकालीन सुविधाओं पर चर्चा करते हुए। चम्पावत: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • स्वास्थ्य

चम्पावत: स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक ‘समाधान समारोह’ के तहत विशेष लोक अदालत में लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया का प्रतीकात्मक चित्र सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त ‘समाधान समारोह’: विशेष लोक अदालत से होंगे लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त ‘समाधान समारोह’: विशेष लोक अदालत से होंगे लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

  • फाइल फोटो: प्रधानमंत्री Narendra Modi पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील

  • चोरगलिया में पुलिस द्वारा सीज की गई बिना नंबर प्लेट वाली बाइकें हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज

  • नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित इलाके का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब

  • कलेक्ट्रेट सभागार बागेश्वर में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में राजस्व संवर्धन बैठक के दौरान अधिकारी अवैध शराब, ओवरलोडिंग, अतिक्रमण एवं राजस्व वसूली से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए। बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (109)
  • उत्तराखंड (24,042)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,345)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (583)
  • देहरादून (10,510)
  • नैनीताल (6,213)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (972)
  • यात्रा (380)
  • राजनीति (387)
  • राष्ट्रीय (1,101)
  • रुद्रप्रयाग (684)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,332)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश बागेश्वर: राजस्व संवर्धन बैठक में अवैध शराब, ओवरलोडिंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश