Uttarakhand (Big News): BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट
देहरादून। प्रदेश भाजपा संगठन नेतृत्व में बदलाव किया गया है। अब मदन कौशिक की जगह महेंद्र भट्ट को उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है । विधानसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष बदलने की सुगबुगाहट चल रही थी भट्ट की संगठन और केन्द्रीय नेतृत्व में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके साथ ही वे कड़क बयानबाजी और विपक्ष पर मजबूती से हमला करने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे में महेंद्र भट्रट को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपकर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है ।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


