Uttarakhand: संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर , इन 4000 कर्मियों मिला सेवा विस्तार

Dehradun News: उत्तराखंड से बड़ी खबर है कि ऊर्जा निगम के उपनल समेत स्वयं सहायता समूह के चार हजार कर्मचारियों को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया गया है। वहीं इस बार उनके लिए कुछ सख्त शर्तें लागू की गई हैं। सेवा विस्तार के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी किसी गड़बड़ी में शामिल पाया गया, तो उसे तुरंत हटाया जाएगा। हटाए गए पद पर एक महीने के भीतर नियुक्ति न होने पर वह पद समाप्त मान लिया जाएगा।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने सभी अभियंताओं को आदेशों का पालन करने की कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि 2025 के लिए उपनल और स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया गया है।
इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि पद खाली होने पर सिर्फ पूर्व सैनिकों को उपनल से नियुक्ति दी जाएगी और इसका पालन शासन स्तर से तय नियमों के तहत किया जाएगा। साथ ही, सभी कर्मचारियों को ईएसआई का लाभ भी पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा।
इस बीच, विद्युत संविदा कर्मचारी एकता मंच के संयोजक विनोद कवि ने समान काम के लिए समान वेतन की मांग की। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के आदेश के तहत समान वेतन मिलना चाहिए और स्थगित महंगाई भत्ते को तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही, जिन कर्मचारियों को ईएसआई का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके लिए कैशलेस इलाज सुनिश्चित किया जाए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें