नैनीताल पुलिस का बड़ा कमाल: 37.48 लाख के 200 गुम मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की कार्रवाई, कई राज्यों से बरामद हुए फोन
नैनीताल, 09 अप्रैल 2026। नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 37.48 लाख रुपये कीमत के 200 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। लंबे समय से खोए मोबाइल वापस मिलने पर 200 लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
माह जनवरी से मार्च 2026 के बीच नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को गुम मोबाइल फोन बरामद करने के कड़े निर्देश दिए।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल ऐप (साइबर सेल) मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए IMEI नंबरों को CEIR पोर्टल पर ट्रैक करते हुए पुलिस ने मोबाइल फोन का लोकेशन पता लगाया।
पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के विभिन्न जनपदों से कुल 200 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 37,48,000 रुपये बताई गई है।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे और एसएसपी नैनीताल तथा पूरी पुलिस टीम का आभार जताया।
बरामद मोबाइल फोन में 7 आईफोन, 31 सैमसंग, 36 ओप्पो, 13 वन प्लस, 14 रियलमी, 45 वीवो, 8 मोटोरोला, 10 इंफिनिक्स, 22 रेडमी, 5 पोको, 2 लावा, 2 आईक्यू, 3 टेक्नो, 1 शाओमी और 1 आईटेल शामिल हैं।
इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने मोबाइल रिकवरी टीम को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है। इस टीम में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


