बिंदुखत्ता में सोने के नाम पर ग्रामीणों से बड़ी धोखाधड़ी , शातिर पुलिस हिरासत में- Nainital News
ग्रामीण क्षेत्र में बिना लाइसेंस अवैध रूप से संचालित की जा रही है सुनार की दुकानें
पूर्व में कई ठग ग्रामीणों को चूना लगाकर हो चुके हैं फरार
लालकुआं (जीवन गोस्वामी): निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र बिंदुखत्ता में एक बार फिर सुनार द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ग्रामीणों द्वारा उक्त सुनार से बनवाए गए सोने के जेवरातों में मात्र 40 प्रतिशत ही सोना निकला इसमें 40% तांबा और 20% अल्युमिनियम धातु पाई गई।
पीड़ित ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल आरोपी सुनार को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार रोड बाजार में पहाड़ी वर्मा ज्वैलर्स के नाम से पिछले कई वर्षों से आरोपी सुनार द्वारा दुकान संचालित की जा रही है।
इसका खुलासा आज बुधवार को तब हुआ जब ग्रामीणों द्वारा अपने जेवरात की जांच करवाई गई तो उसमें मात्र 40% ही सोना पाया गया। इस खबर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस ने आरोपी सुनार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह खुली है सुनार की दुकानें , ग्रामीणों को आए दिन लगा रहे चूना
मिली जानकारी के मुताबिक बिंदुखत्ता ग्रामीण क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ज्वेलर्स की दुकान फर्जी तरीके से संचालित की जा रही है बताया जाता है इनमें से किसी के पास भी लाइसेंस नहीं है।
वही आपको बता दें कि पूर्व में भी सैकड़ो ग्रामीण तथा कथित सुनारों की ठगी का शिकार हो चुके हैं वहीं कई सुनार अपनी दुकानें बंद कर ग्रामीणों के जेवर लेकर फरार भी हो चुके हैं। फिलहाल क्षेत्र में इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


