नैनीताल: डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को पदावनत कर किया स्थानांतरित
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। फोटो: फाइल फोटो
ओखलकांडा के BDO पर लापरवाही के आरोप सही मिलने के बाद प्रशासन की कार्रवाई, रामनगर किया संबद्ध
नैनीताल, 4 मई 2026। जनहित और प्रशासनिक पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन नैनीताल ने विकासखंड ओखलकांडा से जुड़े एक मामले में सख्त कार्रवाई की है। विभागीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता के आरोपों में घिरे खंड विकास अधिकारी देशराज को पद से हटाकर सहायक खंड विकास अधिकारी (ABDO) के पद पर संबद्ध कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड ओखलकांडा में कार्यरत खंड विकास अधिकारी देशराज के खिलाफ विभागीय कार्यों में लापरवाही और जिम्मेदारियों के निर्वहन में उदासीनता की शिकायतें सामने आई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे को जांच के निर्देश दिए। जांच में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा की गई कार्रवाई के तहत देशराज को तत्काल प्रभाव से खंड विकास अधिकारी पद से हटाते हुए विकासखंड रामनगर में ABDO पद पर संबद्ध किया गया है। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुंवर सिंह सामंत, सहायक खंड विकास अधिकारी रामनगर को ओखलकांडा में प्रभारी खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी स्तर पर शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


