Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा।
Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार

खड़खड़ी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को अंतिम विदाई

ख़बर शेयर करें -

खड़खड़ी श्मशान घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

देहरादून, 20 मई 2026: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने कहा कि वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों को उत्तराखंड ही नहीं, पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा , डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट , कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, डॉ .धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास, विधायकगण, संतगण मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan में दर्दनाक हादसा: पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: अंतिम संस्कार उत्तराखंड उत्तराखंड न्यूज खड़खड़ी घाट गार्ड ऑफ ऑनर भुवन चंद्र खंडूड़ी राजकीय सम्मान सीएम धामी हरिद्वार

Related Stories

हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में खड़ा चेन स्नैचिंग और कई आपराधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर आरोपी आकाश कुमार गौतम। हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
देहरादून में हीट वेव अलर्ट के तहत दृश्य। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा की फाइल फोटो Lalkuan में दर्दनाक हादसा: पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan में दर्दनाक हादसा: पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालती SDRF और NDRF टीम केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, प्रशासन की तत्परता से 10,450 श्रद्धालु सुरक्षित
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, प्रशासन की तत्परता से 10,450 श्रद्धालु सुरक्षित

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा का दृश्य देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
देहरादून जैसे शहर में तेज गर्मी और लू के कारण सड़कों पर तपिश और गर्म हवाओं का असर दिखाई दे रहा है, लोग धूप से बचते हुए चलते नजर आ रहे हैं। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में तपती गर्मी, मैदानों में 40°C के पार पारा; जानिए कब बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में तपती गर्मी, मैदानों में 40°C के पार पारा; जानिए कब बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

  • हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में खड़ा चेन स्नैचिंग और कई आपराधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर आरोपी आकाश कुमार गौतम। हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद

  • देहरादून में हीट वेव अलर्ट के तहत दृश्य। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा की फाइल फोटो Lalkuan में दर्दनाक हादसा: पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan में दर्दनाक हादसा: पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालती SDRF और NDRF टीम केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, प्रशासन की तत्परता से 10,450 श्रद्धालु सुरक्षित
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, प्रशासन की तत्परता से 10,450 श्रद्धालु सुरक्षित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,119)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,356)
  • खेल (350)
  • चंपावत (935)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (590)
  • देहरादून (10,554)
  • नैनीताल (6,227)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (983)
  • यात्रा (384)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,105)
  • रुद्रप्रयाग (691)
  • रोजगार (477)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद हल्द्वानी: शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, लूटी चेन, बाइक और तमंचा बरामद देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश Lalkuan में दर्दनाक हादसा: पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम Lalkuan में दर्दनाक हादसा: पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, प्रशासन की तत्परता से 10,450 श्रद्धालु सुरक्षित केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, प्रशासन की तत्परता से 10,450 श्रद्धालु सुरक्षित