Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर- स्वरोजगार योजनाओं में उदार होकर ऋण वितरण करें बैंकर्स : डीएम
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर- स्वरोजगार योजनाओं में उदार होकर ऋण वितरण करें बैंकर्स : डीएम

Mohan Chandra Joshi July 27, 2022
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर । राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं में बैंकर्स उदार होकर ऋण वितरित करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपना सकें, यह बात जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा स्वीकृत प्रार्थना पत्रों पर ऋण स्वीकृत करना है या नहीं करना है बैंकर्स शीघ्रता से निर्णय लें, प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक लम्बित न रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में लक्ष्य निर्धारित होते है, इसलिए बैंकर्स केसीसी, होम स्टे, स्वयं सहायता समूहों, अन्य रोजगारपरख योजनाओं में ऋण देकर ऋण जमा अनुपात बढायें, इसके लिए छोटे-छोटे ऋण तुरंत देना सुनिश्चित करें। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग व अग्रणी बैंक अधिकारी को निर्देश दिये कि वे बैंकों से नियमित समन्वय करते हुए प्रार्थना पत्रों पर ऋण वितरित करायें ताकि विभिन्न योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को समय से प्राप्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल ने बताया कि कोविड-19 के कारण देश के दूसरे शहरों में रोजगार कर रहे प्रवासियों की बढ़ी संख्या में वापसी हुई, जिस कारण उनके समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गयी थी, जिससे निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आरम्भ की। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 119 तथा विगत वर्ष 2021-22 में 380 लोगों को ऋण प्रदान कर योजना से लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जनपद को 400 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, अब तक योजनान्तर्गत 158 ऋण प्रार्थना पत्र विभिन्न बैंकों को भेजे गये है, बैंकों द्वारा 42 प्रार्थना पत्रों पर ऋण स्वीकृत करते हुए 31 प्रार्थना पत्रों पर ऋण वितरित किया गया है, जबकि बैंकों द्वारा 24 प्रार्थना पत्र अस्वीकृत किये गये है, अभी भी बैंकों के स्तर पर 92 प्रार्थना पत्र लम्बित है। इसी तरह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (नैनो) के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष में 600 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, लक्ष्य के सापेक्ष 193 लाभार्थियों के प्रार्थना पत्र बैंको को भेजे गये है, बैंको द्वारा 69 स्वीकृत कर 44 प्रार्थना पत्रों पर ऋण वितरित किया गया है, बैंकों द्वारा 15 प्रार्थना पत्र अस्वीकृत किये गये है जबकि 109 प्रार्थना पत्र बैंक स्तर पर लम्बित है। भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना देश के बेरोजगार युवाओं को अपना खुद का उद्योग, रोजगार शुरू करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा यह योजना आरम्भ की गयी है, जिसमें युवाओं को सेवा क्षेत्र में 20 लाख तथा उत्पादन क्षेत्र मंप 50 लाख तक ऋण की सुविधा प्रदान की गयी है। योजना के अन्तर्गत 156 प्रार्थना पत्र विभिन्न बैंकों को प्रेषित किये है, बैंकों द्वारा 45 प्रार्थना पत्रों पर ऋण स्वीकृत करते हुए मात्र 20 प्रार्थना पत्रों पर ऋण वितरित किया गया है। बैंकों द्वारा 35 प्रार्थना पत्र अस्वीकृत किये है, जबकि बैंकों के स्तर पर 76 प्रार्थना पत्र आतिथि तक लम्बित है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों को भेजे गये प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष बैंकों द्वारा बहुत कम प्रार्थना पत्रों पर ऋण वितरित किया है, यह चिंतनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिये कि वे प्रार्थना पत्रों पर ऋण स्वीकृत करना है या नहीं करना है बैंकर्स शीघ्रता से निर्णय लें, प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक लम्बित न रखें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, लीड बैंक अधिकारी एन.आर.जोहरी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कम्र्याल, प्रबंधक यूजीबी धनी लाल, एसबीआई अमित कुमार चौधरी, यूको बैंक अशोक डीएस मेहरा, आईडीबीआई अनिल कुमार, बैंक आफ इण्डिया विपिन राणा, बैंक आफ बडौदा शुभम शर्मा, पीएमबी अर्जुन सिंह, आईओबी कुलदीप, एचडीएफसी अनिरूद्ध गंगोला, एक्सस बैंक दिगविजय सिंह, नैनीताल बैंक आदित्य सिंह, कुमांचल बैंक सुशील शाह, सेंट्रल बैंक अभिनाष, केनरा बैंक नीरज उपाध्याय, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक यधुवीर बिष्ट, इण्डियन बैंक भावेश प्रसाद, अल्मोड़ा अर्बन बैंक ललित जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर ब्रेकिंग लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

  • काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

  • देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,534)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,267)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत