Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर: उत्तरायणी मेले का भव्य आगाज, सीएम ने किया शुभारंभ.. झांकी में दिखे संस्कृति के रंग video
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • संस्कृति

बागेश्वर: उत्तरायणी मेले का भव्य आगाज, सीएम ने किया शुभारंभ.. झांकी में दिखे संस्कृति के रंग video

Mohan Chandra Joshi January 14, 2024
ख़बर शेयर करें -

उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक, धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक महत्वः सीएम

संस्कृति के संरक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं मेलेः सांसद

Bageshwar News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कुमाऊँ की काशी बागनाथ नगरी में लगने वाले उत्तरायणी मेले का संस्कृति व धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक महत्व है। मुख्यमंत्री उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुवल रूप से जनता को संबोधित किया। इससे पूर्व सांसद अजय टम्टा व जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गड़िया तथा पार्वती दास समेत जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से राज्य में मानसखंड व केदारखंड को विश्व पटल पर लाया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता को उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार की मकर संक्रांति व माघ माह खास इसलिए है कि इस बार अयोध्या में बहुप्रतीक्षित राम विराजमान हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य कार्यक्रमों के पूर्व नियोजित होने व शासकीय कार्यों की व्यस्तता के चलते वे खुद मेले में पहुंच नहीं पाए। उनकी हार्दिक इच्छा थी कि वे मेले में स्वयं आएं। उन्होंने देवभूमि के लोकपर्व उत्तरायणी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुमाऊँ की काशी, बागेश्वर में बाबा बागनाथ के मंदिर की छांव तले, सरयू गोमती और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम तट पर आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले की आप सभी को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा मकर संक्रांति एकमात्र पर्व है, जिसका आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टियों से व्यापक महत्व है। कहा कि उत्तरायणी मेले ने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है। मकर संक्राति के पावन अवसर पर पतित-पावनी सरयू नदी खासकर त्रिमाघी स्नान के साथ पौराणिक बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का पौराणिक काल से ही विशेष धार्मिक महत्व रहा है। राष्ट्र और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर प्रदान करने वाला यह सांस्कृतिक मेला, निश्चित रूप से हमारी आगामी पीढ़ी के लिए सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का कार्य करेगा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बद्री दत्त पांडे समेत कई सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से कुली बेगार जैसी कुप्रथा का अंत हुआ। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान और स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाने की भी जनता से अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि सरयू बगड़ की क्रांति का अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की ताकत बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार राम मंदिर बनना देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। इस दौरान सांसद ने राज्य में खेल की अलख जगाने के लिए बागेश्वर से निकली ध्वज रैली को ध्वज सौंपकर रवाना किया। साथ ही राज्य स्तरीय बैटमिंटन प्रतियोगिता के खिलाडियों को भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: मदमहेश्वर में दो बार हार्ट अटैक आने पर यात्री का एयर रेस्क्यू, जिला प्रशासन की तत्परता से बची जान

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि मेले हमारी धरोहर है, इन्हे संजोए रखना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर का आजादी में बहुत बडा योगदान रहा है कुली बेगार प्रथा का समापन इसी बागनाथ की भूमि से सरयू गोमती के संगम पर हुआ था,इसलिए भी बागेश्वर का महत्व और भी बढ़ जाता है।

विधायक कपकोट सुरेश गढिया व विधायक पार्वती दास ने भी जनता को सम्बोधित किया। कहा कि यह मेला अपने आप में एक बहुत बड़ा धार्मिक और ऐतिहासिक व पौराणिक मेला है। उत्तरायणी मेला इस बार भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जनपदवासियों को मकर संक्राति एवं उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं दी।तथा सभी अतिथियों को स्वागत किया। उन्होंने बाबा बागनाथ से सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के एकमात्र जीवित बचे स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट और स्वतंत्रता सेनानी स्व.बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रवि पांडे को सम्मानित किया। साथ ही उत्तरायणी पुस्तक का विमोचन किया।

इससे पूर्व तहसील परिसर से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक झांकी का प्रदर्शन किया गया जिसका शुभारम्भ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी व राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट समेत जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढिया, बागेश्वर पार्वती दास, जिलाधिकारी अनुराधा पाल आदि ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। सांस्कृतिक झॉकी तहसील परिसर से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नुर्माइश मैदान में समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम

कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी द्वारा किया गया। इससे पूर्व अतिथियों ने नुमाइश मैदान में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उत्तरायणी मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मेलार्थियों को दी। तथा कई विभागों द्वारा जनपद में किए गए नवाचार कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया।

मेले के शुभारंभ अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, गरुड़ हेमा बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, कुंदन परिहार, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या व विक्रम शाही, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, त्रिलोक बुटोला, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी व संजय परिहार समेत पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी मोनिका समेत किशन सिंह दानू, किशन सिंह मलड़ा, संजय शाह जगाती, पंकज पांडे, भुवन कांडपाल, रघुवर दफौटी, आदि उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर ब्रेकिंग बागेश्वर: उत्तरायणी मेले का भव्य आगाज मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम ने किया शुभारंभ.. झांकी में दिखे संस्कृति के रंग video

Related Stories

उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बादलों से घिरा आसमान, तेज हवाओं और बारिश के बीच मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट का दृश्य। Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित होते हुए दृश्य लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव परिणाम: दीवान सिंह बिष्ट तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित, देखें अन्य विजयी प्रत्याशियों के आंकड़े
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव परिणाम: दीवान सिंह बिष्ट तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित, देखें अन्य विजयी प्रत्याशियों के आंकड़े

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
चम्पावत जिले के गांव में आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त गौशाला का राजस्व और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। चम्पावत: आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त, एक बछिया की मौत; प्रशासन ने शुरू की त्वरित राहत कार्यवाही
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

चम्पावत: आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त, एक बछिया की मौत; प्रशासन ने शुरू की त्वरित राहत कार्यवाही

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
कोतवाली हल्द्वानी में आयोजित विदाई समारोह के दौरान एसपी संचार नैनीताल तीन सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए। नैनीताल पुलिस के तीन कर्मी 30+ वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस के तीन कर्मी 30+ वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
देहरादून में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क, विद्युत और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। देहरादून: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता कार्य 7 जून तक पूरे करने के निर्देश, डीएम ने विभागों को दी सख्त चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता कार्य 7 जून तक पूरे करने के निर्देश, डीएम ने विभागों को दी सख्त चेतावनी

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
मदमहेश्वर क्षेत्र से हेलीकॉप्टर के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार यात्री का एयर रेस्क्यू करते बचाव दल। रुद्रप्रयाग: मदमहेश्वर में दो बार हार्ट अटैक आने पर यात्री का एयर रेस्क्यू, जिला प्रशासन की तत्परता से बची जान
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: मदमहेश्वर में दो बार हार्ट अटैक आने पर यात्री का एयर रेस्क्यू, जिला प्रशासन की तत्परता से बची जान

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बादलों से घिरा आसमान, तेज हवाओं और बारिश के बीच मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट का दृश्य। Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित होते हुए दृश्य लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव परिणाम: दीवान सिंह बिष्ट तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित, देखें अन्य विजयी प्रत्याशियों के आंकड़े
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव परिणाम: दीवान सिंह बिष्ट तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित, देखें अन्य विजयी प्रत्याशियों के आंकड़े

  • चम्पावत जिले के गांव में आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त गौशाला का राजस्व और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। चम्पावत: आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त, एक बछिया की मौत; प्रशासन ने शुरू की त्वरित राहत कार्यवाही
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    चम्पावत: आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त, एक बछिया की मौत; प्रशासन ने शुरू की त्वरित राहत कार्यवाही

  • कोतवाली हल्द्वानी में आयोजित विदाई समारोह के दौरान एसपी संचार नैनीताल तीन सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मान स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए। नैनीताल पुलिस के तीन कर्मी 30+ वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस के तीन कर्मी 30+ वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

  • देहरादून में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क, विद्युत और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। देहरादून: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता कार्य 7 जून तक पूरे करने के निर्देश, डीएम ने विभागों को दी सख्त चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता कार्य 7 जून तक पूरे करने के निर्देश, डीएम ने विभागों को दी सख्त चेतावनी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (436)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,260)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,375)
  • खेल (351)
  • चंपावत (943)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (603)
  • देहरादून (10,608)
  • नैनीताल (6,266)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,006)
  • यात्रा (390)
  • राजनीति (396)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (701)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (602)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव परिणाम: दीवान सिंह बिष्ट तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित, देखें अन्य विजयी प्रत्याशियों के आंकड़े लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव परिणाम: दीवान सिंह बिष्ट तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित, देखें अन्य विजयी प्रत्याशियों के आंकड़े चम्पावत: आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त, एक बछिया की मौत; प्रशासन ने शुरू की त्वरित राहत कार्यवाही चम्पावत: आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला क्षतिग्रस्त, एक बछिया की मौत; प्रशासन ने शुरू की त्वरित राहत कार्यवाही नैनीताल पुलिस के तीन कर्मी 30+ वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई नैनीताल पुलिस के तीन कर्मी 30+ वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई देहरादून: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता कार्य 7 जून तक पूरे करने के निर्देश, डीएम ने विभागों को दी सख्त चेतावनी देहरादून: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता कार्य 7 जून तक पूरे करने के निर्देश, डीएम ने विभागों को दी सख्त चेतावनी