Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर- सुशासन दिवस पर प्रशासन चला गांव की ओर ,चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर- सुशासन दिवस पर प्रशासन चला गांव की ओर ,चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

Mohan Chandra Joshi December 25, 2022
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। सुशासन दिवस पर प्रशासन चला गांव की ओर के तहत जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह समेत सभी अधिकारी 02 बसों के माध्यम से बागेश्वर व कपकोट विकास खण्ड पहुॅचे व चौपाल लगाकर जन समस्यायें सुनी। विकास खण्ड बागेश्वर चौपाल में 22 शिकायती प्रार्थना पत्र व 13 मौखिक समस्यायें दर्ज हुई, जबकि कपकोट चौपाल में 08 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतें सुनने के उपरांत जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छोटी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए, अन्य संबंधित शिकायतें जनपद स्तरीय अधिकारियों को 01 सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। शासन व नितिगत संबंधित शिकायतें शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।

चौपाल को वीसी के माध्यम से संबोधित करते हुए जनपद प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने ब्लाक कपकोट व बागेश्वर में समस्यायें सुनने तथा उसको ऑनलाइन करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयावधि के अन्तर्गत निराकरण किया जाय तथा शिकायत समाधान की सूचना शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जाय ताकि जनता का प्रशासन के प्रति विश्वास और बड़ सके। उन्होंने ऑफलाइन शिकायतों को ऑनलाइन करने के भी निर्देश दिये ताकि शिकायतों का भी रिकॉर्ड रखा जा सके। सचिव ने निर्देश दिये कि ऐसे चौपाल व बहुउद्देशीय शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाय। उन्होंने इण्टर कालेजों में जाकर पूर्व सूचना के साथ बच्चों को सभी प्रकार के प्रमाण पत्र स्कूल में ही उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये इसके साथ ही गॉवों में शिविर लगाकर सभी प्रकार के प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा अधिकारी आम जनता के बीच जाकर संवाद करें तभी सही समस्याओं की जानकारी प्राप्त होगी, उनका समाधान भी किया जा सकेगा। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ श्रमिकों को पहुॅचानें के साथ ही अधिक से अधिक पात्र लोगों को मनरेगा से जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी को कोविड बूस्टर डोज लगाना भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा हम सब मिलकर बागेश्वर जनपद को प्रदेश का अग्रणी जनपद बनायेंगे।

चौपाल में 24 समस्यायें आवास की आयी जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे यदि सूची में है तो आवास आवंटित करें अथवा उन्हें पोर्टल खुलते ही पंजीकरण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जिन गरीबों के आवास सूची में नाम नहीं है उन्हें सर्वें कर प्राथमिकता से गौशाला उपलब्ध कराये जाय, इस हेतु सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें 👉  M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

मालती देवी, खष्टी देवी ग्राम आरे ने सरस मार्केट कमरे में अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्ति को कई बार सूचना देने के बाद भी नहीं हटने की शिकायत करते हुए उसे हटाने का अनुरोध किया ताकि उस कमरे में सिलार्इ सेंटर खोला जा सके, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल मौके पे जाकर जॉच कर अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्ति को हटाते हुए आख्य प्रास्तुत करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान नायल, वलना ने नायल में विद्युत पौल खराब होने से झुलते तार पेड़ों से टकराने से खतरा बने रहने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने अधि.अभि. विद्युत को 07 दिन के भीतर स्वयं जाकर सड़े-गले पौल बदलने, झूलते तार कसने के साथ ही पेड़ों की लौपिंग करने के निर्देश भी दिये। प्रधान वलना दया कृष्ण ने ग्राम पंचायत भवन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत करते हुए उसे ठीक कराने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने पंचायतराज अधिकारी को ग्राम पंचायत वलना के साथ ही जिले के अन्य क्षतिग्रस्त ग्राम पंचायतों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि उन्हें आपदा मद में धनराशि स्वीकृत कराकर मरम्मत किया जा सके साथ ही प्रधान वलना ने प्राथमिक विद्यालय विलखेत में प्राथमिक शिक्षक व आगनबाड़ी कार्यकत्रि तैनात करने का अनुरोध भी किया। चन्दन सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड बनाने की मॉग की। इसी तरह समस्त ग्रामवासी मालता ने पुलिस लाइन के पास सड़क पर ही नगरपालिका द्वारा पूरे शहर का कूड़ा गिराने पर नराजगी व्यक्त करते हुए उसे हटाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण हेतु दूसरी जगह भूमि चिन्हिकरण हेतु प्रस्ताव भेजा गया है जिसकी स्वीकृति मिलते ही वहॉ कूड़ा नहीं डाला जायेगा, तब तक उन्होंने अधिअधि नगरपालिका को सड़क पर कूड़ा न डालने के साथ ही नियमित कूड़े में दवा छिडकाव कराने के निर्देश भी दिये। ग्राम पंचायत चौगॉवछीना में जूनियर हाईस्कूल की छत टपकने व क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय फुलचौड़ी की शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को छत मरम्मत का प्रस्ताव तुरंत प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ग्राम खबडोलीवासियों ने खबडोली में विद्युत लाईन झूलने से खतरा बने रहने तथा जंगली जानवरों से फसल नुकशान होने, श्रमदान से लगभग 01 किमी तक बनाई सड़क को पक्का करने की मॉग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने खबडोली क्षेत्र में तुरंत विद्युत लाइन तार कसने के साथ ही 01 किमी सड़क को पक्कीकरण हेतु मेरी गॉव-मेरी सड़क में प्रस्ताव रखने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

रैथल निवासी गंगा देवी ने आवेदन के उपरांत भी पावर ट्रिलर न मिलने की शिकायत की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि अधिकारी को जॉच कर वरियता क्रम में कृषि उपकरण वितरित करने के निर्देश दिये। भयों निवासी भूपाल सिंह ने सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने से सिंचाईं न होने की शिकायत की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाईऔ विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर सर्वे कर नहर मरम्मत का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सुशासन दिवस पर ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, ज्येष्ट ब्लॉक प्रमुख कपकोट हरीश मेहरा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अधि0अभि0 लोनिवि राजकुमार, ग्रानिवि रमेश चन्द्रा, जल संस्थान सीएस देवडी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आर चन्द्रा, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जीएम डीआइसी जीपी दुर्गापाल, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलडिया, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, पंचायत राज अधिकारी आरएल आर्या सहित अनेक अधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar bageshwar News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर ब्रेकिंग बागेश्वर- सुशासन दिवस पर प्रशासन चला गांव की ओर मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून