Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर- मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर- मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi January 2, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने कपकोट, बागेश्वर में आयोजित चेलि ब्वारयूं कौतिक (मातृशक्ति उत्सव) कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने की ’कन्यादान’ से पहले ’विद्यादान’ की संस्कृति को अपनाए जाने की अपील

Bageshwar News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद बागेश्वर के विकास खण्ड कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित (चेलि ब्वार्यूं कौतिग) मातृशक्ति उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 100 करोड़ की विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 19 करोड़ की 11 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण तथा 81 करोड़ की 26 योजनाओं का शिलान्यास सामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना, बागनाथ मंदिर बागेश्वर के संग्रालय में 90 प्रतिमाओं की स्थापना किये जाने, बदियाकोट कर्मी तलाई में 100 एम.टी. गोदाम तथा आवासीय भवन का निर्माण किये जाने, विधानसभा क्षेत्र कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपर जिला चिकित्सालय बनाये जाने, शामा में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किये जाने के साथ जनपद बागेश्वर के भराड़ी में मल्टी पार्किंग से संबंधित प्रस्तावों को मंजूर किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सरयू के मूल स्थान को पर्यटन स्थल बनाये जाने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न घाटियों में निर्मित हस्तशिल्प और हस्तकला उत्पादों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी तांबे के बर्तन में कलाकृतियां एवं रिंगाल की टोकरी भी बनाई। उन्होंने सशक्त मातृशक्ति सशक्त उत्तराखंड के तहत मातृशक्ति का पूजन कर शहीदों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया। जनपद में साहसिक पर्यटन, आपदा प्रबन्धन गतिविधियों का भी अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुये लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका

मुख्यमंत्री ने बाबा बागनाथ की पावन भूमि के साथ ही चेलि ब्यारयूं कौतिक कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित माताओं एवं बहनों को नमन करते हुये कहा कि बागेश्वर जिले हेतु लगभग 100 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, बागेश्वर जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने रैली एवं कार्यक्रम में जनता द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति भी सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृ शक्ति के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मातृ शक्ति अपने परिवार के साथ ही समाज और प्रदेश हितों का भी ख्याल रखती हैं। मातृ शक्ति के सहयोग से ही समाज या राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव है। परिश्रम और मातृ शक्ति एक दूसरे के पूरक हैं। राष्ट्र की मातृ शक्ति शिक्षित होने से उस राष्ट्र का वर्तमान एवं भविष्य सुरक्षित रहता है। बेटियां अपने ज्ञान से दो-दो घरों को प्रकाशित करती हैं। भारतीय संस्कृति में ’’कन्यादान’’ करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है, परंतु हम सभी ’कन्यादान’ से पहले ’विद्यादान’ भी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल तथा प्रदर्शित किए उत्पाद, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘’आत्मनिर्भर भारत’‘ के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, उत्तराखंड में भी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। ’’सुविधा के साथ सुरक्षा भी’’ का सिद्धांत अपनाकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में गांव-गांव में महिलाओं को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया रहा है, बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और दूसरी आवश्यक जरूरतों पर भी सरकार पूरी संवेदनशीलता से निरंतर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं। प्रदेश की जनता की जरूरतों एवं हितों के लिये जो भी कदम उठाये जाने होंगे बिना देरी के उठाएं जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया, प्रदेश में पहली बार बड़े स्तर पर सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी निरंतर कार्रवाई जारी है। राज्य सरकार उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप हम राज्य के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’विकल्प रहित संकल्प’ को पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के तहत 3.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए हैं जिन पर निरंतर कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में बाहरी व्यक्तियों द्वारा कृषि और उद्यान के नाम पर धड़ल्ले से जमीन खरीदने पर राज्य सरकार ने अंतरिम रोक लगाई है।यह रोक भू माफियाओं एवं गलत नीयत से जमीन खरीदने वालों पर लगाई गई है। यदि कोई व्यवसाय उद्योग एवं किसी अन्य स्टार्टअप के लिए जमीन खरीदेगा, जिससे यहां के स्थानीय लोगों को फायदा मिले, तो उसका उत्तराखंड में स्वागत है।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में निरंतर प्रगति के पद पर अग्रसर है। हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के तहत दुनिया भर से उद्योग जगत के लोगों को उत्तराखंड में बुलाया गया। आज उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि पहली बार कपकोट क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं। विभिन्न घाटियों से भी बढ़-चढ़ के लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य एवं बागेश्वर जनपद निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कपकोट क्षेत्र की प्रत्येक मांग को प्राथमिकता से लेते हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र के विभिन्न स्थानो में खेल मैदान, चिकित्सालय में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई वह पूरी हुई है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, वीरेंद्र वल्दिया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर बागेश्वर ब्रेकिंग बागेश्वर- मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा करते हुए Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में चर्चा करते हुए Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
उत्तराखंड में खेल महाकुंभ के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

  • पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

  • भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

  • प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा करते हुए Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में चर्चा करते हुए Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,175)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,473)
  • खेल (360)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (707)
  • देहरादून (11,083)
  • नैनीताल (6,467)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,149)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,368)
  • हरिद्वार (918)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश