Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर- आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • स्वास्थ्य

बागेश्वर- आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi April 18, 2022
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेलों का हुआ आगाज। नुमाइश खेत मैदान बागेश्वर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता मेले का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बसंती देव, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी विनीत कुमार, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर कर किया गया।

आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके, इस उद्देश्य के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में विकासखंड स्तर पर जागरूकता मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित मेलों के तहत सोमवार को नुमाइश खेत मैदान में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई। इसमें डिजिटल स्वास्थ्य आई कार्ड का निर्माण, गैर संचारी रोग (मधुमेह/ रक्तचाप/कैंसर/मोतियाबिंद) की जांच, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं आदि संचालित हुई। साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्रों को कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजॉल का सेवन भी कराया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ मेलों के आयोजन से न केवल दूरस्थ क्षेत्रों की जनता की लाभ मिल पायेगा बल्कि उनके समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि जब स्वस्थ जीवन होगा तभी हम लोग कुछ कर पायेंगे इसलिए अधिक से अधिक लोग मेले का लाभ लें। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकानायें दी। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल ने भी अधिक से अधिक लोगो से स्वास्थ मेलों की लाभ लेने की बात कही।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगाठ को पूरे वर्ष एक महोत्सव के रूप में मना रहें है, इसी श्रृखंला में यह स्वास्थ मेलो का आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को विभिन्न तरह के संचारी व गैर संचारी रोगों के प्रति जन जागरूकता लाना है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विषय पर लोगों को सजग भी बनाना है। उन्होंने कहा कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगो को विभिन्न स्वास्थ परीक्षणों हेतु जिला मुख्यालय आना पडता हैं, मगर इन मेले के माध्यम से सभी स्पेशलिस्ट द्वारा उनकी जॉच ब्लॉक स्तर पर आयोजित मेलों में की जायेगी। उन्होंने कहा कि मेलों में न केवल जॉच की जा रही है बल्कि अन्य सेवायें भी प्रदान की जा रही है। श्री कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीना हम सब का मौलिक अधिकार है, इसके लिए लागातार केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही प्रशासन द्वारा स्वास्थ सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए अलग-अलग कदम लियें जाते है। उन्होंने कहा कि लोगो में पहले की अपेक्षा अब स्वास्थ संबंधी जागरूकता बढी है, तथा वे आधुनिक स्वास्थ सेवाओं की अपेक्षा भी करने लगे है, जिसे निरंतर अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में जिला अस्पताल सहित गरूड, काण्डा व कपकोट में ऑक्सीजन जैनरेशन प्लांट लगाने के साथ ही आईसीयू बैड बढायें गयें हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ सुविधायें और अधिक बेहतर हो इसके लिए डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ भी किया गया हैं, जिसमें अब तक कई लोगो द्वारा लाभ भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनपद भी स्वास्थ सुविधायें और अधिक मजबूत हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगो से स्वास्थ मेलों में आकर इसका लाभ लेने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में देश में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है एवं भारत सरकार द्वारा ध्वजवाहक कार्यक्रम हैल्थ एंड वैलनेस केंद्रों की स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण प्रदेश में आमजन के स्वास्थ के दृष्टिगत स्वास्थ मेंलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख नाक कान गले से संबंधित जांच, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया, आंखों की जांच और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव और जाँच, कैंसर नियंत्रण के साथ-साथ रक्तदान के महत्व और अंगदान के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जन कल्याण समिति मण्डलसेरा के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, जिला पंचायत सदस्य नीवन, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 दीपक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया, डॉ0 प्रमोद जंगपांगी, किशन सिंह मलडा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन दीप जोशी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: बारिश का जोर बरकरार, ऑरेंज अलर्ट के बीच इस जिले में कल भी स्कूल बंद
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand News डीएम विनीत कुमार देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर ब्रेकिंग बागेश्वर- आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण करते हुए Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

  • सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

  • लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

  • dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण करते हुए Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,952)
  • उधमसिंह नगर (1,308)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,966)
  • नैनीताल (6,420)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (970)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,113)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (626)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां